कटनी।स्लीमनाबाद मटवारा आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता साधना शुक्ला एवं संध्या पांडे तथा सहायिका की उपस्थिति में अभियान मनाया गया।इस कार्यक्रम में कच्चे अनाज की रंगोली बनाकर पोषक आहार के बारे में भी जानकारी बताई गई। इस दौरान पोषण, शिक्षा और महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य व सम्मान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply

Exit mobile version