चौकी निवार, थाना माधव नगर
दिनांक: 29 अक्टूबर 2026

ग्राम धपई एवं ठरका सहित अन्य क्षेत्रों में दबिश देकर 3 आरोपियों से अवैध शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

कटनी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी निवार पुलिस द्वारा ऑपरेशन शिकंजा के तहत अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम तखला, ठरका एवं धपई क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन शराब के पाव जब्त किए।

तीन आरोपियों से अवैध शराब जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों के कब्जे से शराब जब्त की—

1. विक्की उर्फ विकास सिंहपिता गुड्डू ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, निवासी धपई — 18 पाव देशी प्लेन शराब, कीमत ₹1,800।
2. रामकिशोर बर्मन पिता श्यामलाल, उम्र 39 वर्ष, निवासी धपई — 16 पाव देशी प्लेन शराब।
3. रतन आदिवासी पिता बसोरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ठरका — 16 पाव देशी प्लेन शराब।

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से शराब जब्त कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका– उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा एवं अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट।

Leave A Reply

Exit mobile version