थानाबोहरीबंद
पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण – दिनांक 19.08.2026 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी भतीजी उम्र 16 वर्ष की घर से बिना बताए कहीं चला गई है जिसकी आस पास एवं रिश्तेदारी मे तलाश किया कहीं पर भी पता न चलने पर थाना बहोरीबंद कटनी मे अप.क्र. 428/26 धारा 137(2) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गुमशुदा की तलाश संभावित स्थानों मे की गई जो विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया जिससे पूछताछ करने पर उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होना नही बताई बाद दस्तयाबी गुमशुदा नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी बोहरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार, सउनि. अनुराग पाठक, प्र.आर सुनील सिंह, आर नरेंद्र, म.आर वंदना साइबर सेल से आर सत्येंद्र की अहम भूमिका रही।

रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा कटनी

Comments are closed.