जशपुर
ऑपरेशन अंकुश: दुष्कर्म के आरोपी को को गोवा से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, भेजा जेल
आरोपी ने नाबालिक बालिका से किया था दुष्कर्म, गर्भवति होने पर हुआ खुलासा, आरोपी मिलराम हो गया था फरार,
पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, आखिर गोवा में धर दबौचा,
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों को पकड़ने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस विशेष अभियान चला कर, फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है।
आरोपी के विरुद्ध थाना बागबहार में बी एन एस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिलराम तिर्की उम्र 52 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में बागबहार के थाना प्रभारी ,निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में जशपुरके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- ब्रेकिंग न्यूज़ छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत तहसील जुन्नारदेव ग्राम पंचायत झोत कला में धरती आबा आदर्श ग्राम उत्कर्ष योजना की समीक्षा एवं क्षेत्र के जनजाति बंधुआ की समस्या निवारण हेतु संवाद कार्यक्रम रखा गया
- होली पर बेजुबानों से क्रूरता तो होगी जेल, रंग बन सकते हैं जानलेवा — ओम बड़ोदिया
- रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स के साथ विवेक उर्फ नंदू गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से स्कॉरपियो कार, 01 अपाचे मोटर साइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट एवं सौन्दर्य सामग्री सहित लाखों रूपये का मशरूका जप्त
- विगत रात्रि अजयगढ थाना क्षेत्रान्तर्गत जुए के फड़ पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 16 आरोपियों पर की गई कार्यवाही
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ का दो दिवसीय धरना
- मंदसौर में जमीन घोटाले का धमाका: हरि वाटिका कॉलोनी में शासकीय भूमि पर कब्जे के आरोप
- दमुआ थाना में शांति समिति की बैठक , रंगोत्सव पर गाइड लाइन जारी, परीक्षा के चलते डीजे पर प्रतिबन्ध
