ऑनलाइन फार्मेसियों के खिलाफ केमिस्टों का हल्लाबोल, 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान खजुराहो सांसद को सौंपा ज्ञापन।
पन्ना मध्यप्रदेश
देशभर के दवा व्यापारियों में ऑनलाइन और कॉर्पोरेट ई-फार्मेसियों की मनमानी के खिलाफ भारी आक्रोश है। पन्ना जिला औषधि विक्रेता संघ और राष्ट्रीय संगठन के नेतृत्व में आगामी 20 मई 2026 को एक बड़े राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया गया है। इस संबंध में दवा विक्रेताओं ने आज रविवार 17 मई दोपहर साढे 12 बजे खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। दवा संघ का आरोप है कि अवैध ई-फार्मेसियों द्वारा बिना वैध पर्चे के धड़ल्ले से दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे नकली दवाओं का जोखिम और एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर जनस्वास्थ्य समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
रिपोर्ट
आशिक खान

