Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8d4c63c8 1cdb 4677 ba23 1b35a16eea94

डोभी गांव में जंगली हाथी का किसान पर हमला, क्षेत्र मे दहशत, वन विभाग अलर्ट

October 28, 2026
9d34fbaa 4771 4b20 b656 df9322157bd0

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 28, 2026
db230b51 3ad1 4dc5 9b5b 63475c9e9894

नीमच जिले में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का सफल समापन हुवा

October 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • डोभी गांव में जंगली हाथी का किसान पर हमला, क्षेत्र मे दहशत, वन विभाग अलर्ट
  • अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नीमच जिले में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का सफल समापन हुवा
  • दीपावली मेले की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण
  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को टाउन हॉल नीमच में होगा कार्यक्रम
  • एसपी  राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश-विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से कराया अवगत
  • दमुआ ग्राम पिंडरई में 20 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, दमुआ पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
  • अजयगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - एसपी  राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश-विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से कराया अवगत
क्षेत्रीय खबर

एसपी  राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को दिया प्रेरणादायी संदेश-विधिक जागरूकता, साइबर सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से कराया अवगत

PolicewalaBy PolicewalaOctober 28, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 10 28 at 18.23.39

‘सृजन संवाद योजना‘‘                                                                                                                                                                                                                                                         *‘सृजन संवाद योजना’ के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम संपन्न

 

नीमच

 

मध्यप्रदेश पुलिस एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) के सहयोग से प्रदेश में संचालित ‘सृजन संवाद योजना’ के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को नीमच पुलिस द्वारा स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता, सुरक्षा बोध तथा न्याय तक पहुंच के संबंध में समझ विकसित करना है। WhatsApp Image 2026 10 28 at 18.23.38 1

एसपी राजेश व्यास ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्वारा जानकारी दी गई कि ‘सृजन संवाद योजना’ विद्यार्थियों को कानून, संविधान, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को जागरूक, आत्मविश्वासी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एसपी राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि आज के समय में विद्यार्थियों के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि कानून की जानकारी, व्यक्तिगत सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करना भी अत्यंत आवश्यक है। जागरूक युवा स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी अपराधों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का दिया संदेश – पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्कता बरतनी चाहिए। ऑनलाइन ठगी से बचाव, अनजान व्यक्तियों के फोन कॉल, संदेश, ई-मेल तथा संदिग्ध लिंक पर भरोसा न करने, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपना OTP, ATM PIN, CVV,  इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड अथवा UPI PIN  किसी के साथ साझा न करने, बैंक या पुलिस अधिकारी बनकर जानकारी मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहने संबंधी समझाईश दी गई। साथ ही सोशल मीडिया खातों पर मजबूत पासवर्ड और उपलब्ध होने पर दो-स्तरीय सुरक्षा (Two&Factor Authentication) का उपयोग करने, डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी अधिकारीरू पुलिस, ब्ठप्ए कस्टम या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर डराने, गिरफ्तारी की धमकी देने अथवा पैसे जमा कराने वाले व्यक्तियों के झांसे में न आने एवं डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ऐसी मांगों से सावधान रहने संबंधी जानकारी दी गई। WhatsApp Image 2026 10 28 at 18.23.38

एसपी राजेश व्यास द्वारा बताया गया कि वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। शीघ्र सूचना देने से ठगी की राशि को रोकने की संभावना बढ़ सकती है। साथ ही बताया गया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर संकोच या भय के कारण शिकायत करने में देरी न करें। समय पर शिकायत करना, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखना तथा पुलिस को सही जानकारी देना महत्वपूर्ण है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला संबंधी कानूनी अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों एवं पुलिस की सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों से अवगत कराते हुए महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़, पीछा करने, साइबर स्टॉकिंग, सोशल मीडिया पर अभद्र संदेश भेजने, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाने तथा निजी फोटो एवं वीडियो के दुरुपयोग जैसे अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में छात्राएं भय या संकोच किए बिना पुलिस की सहायता प्राप्त करें तथा अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे आएं। उन्होंने आपातकालीन परिस्थिति में डायल-112, महिला संबंधी सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

पुलिस थानों का भ्रमण कर समझाई जाएगी पुलिस की कार्यप्रणाली:- एसपी व्यास ने बताया कि योजना के अंतर्गत शिक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस थानों का भ्रमण कराकर थानों की बुनियादी कार्यप्रणाली, प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों के कानूनी प्रावधानों तथा आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिलेगा कि किसी अपराध अथवा आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की सहायता किस प्रकार प्राप्त की जा सकती है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा कैसे लिया जा सकता है।

कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास द्वारा पुलिस विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किये गये जन संवाद कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले छात्र, छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्रीमति पार्वती गौड़, प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा, कालेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष  विश्वदेव शर्मा, प्रोफेसर डॉ संजय जोशी, प्रोफेसर  देवी सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कालेज के छात्र एवं कालेज स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ संजय जोशी द्वारा किया गया।

 

जिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच ✍️

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 28 at 18.27.32

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को टाउन हॉल नीमच में होगा कार्यक्रम

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.51.36

अजयगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

October 28, 2026
WhatsApp Image 2026 10 28 at 17.12.29

विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, देश को उनकी प्रतिभा से बड़ी उम्मीदें : अरुण साव।

October 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026798
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026764
Don't Miss
8d4c63c8 1cdb 4677 ba23 1b35a16eea94 Policewala

डोभी गांव में जंगली हाथी का किसान पर हमला, क्षेत्र मे दहशत, वन विभाग अलर्ट

By PolicewalaOctober 28, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी/मेंहदवानी। जिले के मेंहदवानी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हेरी के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
9d34fbaa 4771 4b20 b656 df9322157bd0

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 28, 2026
db230b51 3ad1 4dc5 9b5b 63475c9e9894

नीमच जिले में विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 का सफल समापन हुवा

October 28, 2026
432bebb1 975f 435b 9996 617556ee79d7

दीपावली मेले की तैयारियों का कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8d4c63c8 1cdb 4677 ba23 1b35a16eea94

डोभी गांव में जंगली हाथी का किसान पर हमला, क्षेत्र मे दहशत, वन विभाग अलर्ट

October 28, 2026
9d34fbaa 4771 4b20 b656 df9322157bd0

अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 28, 2026
Visitors
1993649
This Month : 74874
This Year : 565566
Total Users : 1567886
Views Today : 3996
Total views : 6344992
Who's Online : 23
Server Time : 2026-10-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.