नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार
अजयगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 15 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, 68 क्वार्टर देशी प्लेन शराब एवं 17 अंग्रेजी बीयर जब्त।
पन्ना/अजयगढ़। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजयगढ़ श्री शिवचरण बोहित के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ़ संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अजयगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 15 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, 68 क्वार्टर देशी प्लेन शराब एवं 17 अंग्रेजी बीयर जब्त की गई। जब्त की गई शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹24,110/- बताई गई है।
अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी
अजयगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
.
( अजयगढ़ अमन कुमार की खास रिपोर्ट)







