इंदौर
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा लगातार सक्रिय रहते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को क्राइम ब्रांच टीम गश्त के दौरान मेट्रोलाईन के पिलर नंबर 205-206 के बीच, सर्विस रोड़, सुपर कोरिडोर, इंदौर पर मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की होण्डा शाईन मोटरसाईकल से आते समय पुलिस को देखकर घबरा गया उसे देख कर पुलिस को सन्देह होने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद अल्तमस निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर बताया। जिसकी तलाशी लेने पर मोटरसाईकल की सीट के नीचे पेट्रोल की टंकी के पास एक प्लास्टिक की पन्नी में अवैध मादक पदार्थ ‘एम.डी. ड्रग्स’ पाया गया, जिसका कुल वजन 259 ग्राम पाया गया जप्त एम.डी. ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत है लगभग ₹ 25,90,000/- (पच्चीस लाख 90 हजार रुपए)
01 होण्डा शाईन मोटरसाईकल कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर टीम की सराहनीय भूमिका रही
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर
