फिरोजाबाद
एम डी जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर बनाए आकर्षक पोस्टर
सिरसागंज:- विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद की शाखा के तत्वाधान में श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य मीडिया समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ाने के लिए कक्षा 12 के विद्यार्थियों के मध्य राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में कु गुंजन, तनु, कोमल, मोहिनी, सुमिति, मुस्कान, अतिमा, अंजली, नैना, हार्दिक, अंश, अभिराज, देव, प्रियांशु, हर्षित, रामगोपाल, अनिरुद्ध, आदित्य, प्रिंस, नीलेश, गुफरान, गौरव, दिव्यांशु, कार्तिक ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शित करके अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के बनाए आकर्षक पोस्टरों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अंजय जैन एवं विपुल जैन ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
