Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.08.11 1

बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग
  • रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।
  • बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया
  • बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति
  • एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
  • साइबर अपराध के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का डिजिटल वार!
  • कार चढ़ाकर युवक की हत्या करने वाला आरोपी भरत मंगनानी पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर
  • रैक्टर शोरूम में 11 लाख से अधिक का गबन करने वाला मैनेजर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल
क्षेत्रीय खबर

एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल

PolicewalaBy PolicewalaAugust 19, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.28.54

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला: छत्तीसगढ़ में 2.63 करोड़ नागरिकों के बने ABHA, 12 हजार स्वास्थ्य संस्थान जुड़े

WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.28.55एमसीबी, 19 अगस्त 2026/
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन कार्यशाला का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में आयोजित आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला में राज्य की डिजिटल हेल्थ प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि ABDM का सबसे नागरिक-केंद्रित हिस्सा ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) है, जिसके ज़रिए नागरिक अपनी जांच रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन और अन्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं और अपनी सहमति से डॉक्टरों के साथ साझा कर सकते हैं। राज्य में अब तक 2.63 करोड़ नागरिकों के ABHA बनाए जा चुके हैं।

डॉक्टरों और अस्पतालों की भी डिजिटल पहचान
स्वास्थ्य पेशेवरों के पंजीकरण के लिए बनी हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) से राज्य में 34 हजार से अधिक स्वास्थ्य पेशेवर जुड़ चुके हैं, जबकि हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) के माध्यम से अस्पताल, क्लिनिक, लैब और ब्लड बैंक जैसे 12 हजार से अधिक स्वास्थ्य संस्थान नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

क्लेम प्रोसेसिंग होगी आसान, कागज़ी निर्भरता घटेगी
कार्यशाला में कहा गया कि ABDM-सक्षम HMIS के प्रभावी उपयोग से मरीज़ों का पूरा रिकॉर्ड — पंजीयन से लेकर उपचार और डिस्चार्ज तक — डिजिटल रूप में दर्ज होगा। इससे मेडिकल रिकॉर्ड की जांच आसान होगी, क्लेम प्रोसेसिंग में लगने वाला समय घटेगा और ऑडिट-वेरिफिकेशन अधिक व्यवस्थित होगा।

दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ज़ोर
छत्तीसगढ़ के बड़े भौगोलिक क्षेत्र और दुर्गम इलाकों को देखते हुए कार्यशाला में इस बात पर बल दिया गया कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ केवल शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव, गरीब और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

डेटा सुरक्षा और विश्वास पर जोर
वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ABDM को केवल एक IT प्रोजेक्ट के रूप में नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र को बेहतर बनाने के माध्यम के रूप में देखा जाना चाहिए। नागरिकों की स्वास्थ्य जानकारी की सुरक्षा, गोपनीयता और सहमति-आधारित उपयोग को प्राथमिकता बताया गया।

आगे की प्राथमिकताएं
कार्यशाला में सात प्रमुख लक्ष्य तय किए गए — शेष स्वास्थ्य संस्थानों को HFR से जोड़ना, अधिक डॉक्टरों-नर्सों को HPR से जोड़ना, ABHA के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, HMIS का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना, रिकॉर्ड की गुणवत्ता बढ़ाना, सरकारी-निजी संस्थानों में समन्वय मजबूत करना, और ग्रामीण क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाना।
समापन में कहा गया कि लक्ष्य एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था बनाना है, जो हर नागरिक के लिए सरल, तेज़, पारदर्शी और उसके पुराने स्वास्थ्य रिकॉर्ड से जुड़ी हो।

WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.28.55 1

इस मौक़े पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत है कि हम समय के अनुसार चलें और नई तकनीकों को अपनाएं। क्योंकि जब तक हम स्वयं जानकार नहीं होंगे, तब तक बेहतर मॉनिटरिंग संभव नहीं हो पाएगी। हमारा विभाग सतत रूप से इस दिशा में काम कर रहा है और अधिकारी-कर्मचारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि सारे इलाज आभा के ज़रिए लिंक हो जाए, इसके लिए निजी अस्पतालों से भी डाटा शेयर होना बहुत ज़रूरी है । डिजिटल सिस्टम इस्तेमाल करने से हमारी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी ।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के नए कार्ड में अब आभा आईडी को शामिल कर दिया गया है, जिससे मरीज़ों का डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित और सुलभ बनेगा। अटल आरोग्य लैब की रिपोर्ट अब मरीज़ के मोबाइल पर सीधे भेजी जा रही है, ताकि उन्हें त्वरित जानकारी मिले। यह हमारी प्राथमिकता है और हमें यह करना ही है। उन्होंने कहा कि एक जनवरी से सभी कार्यों को ऑनलाइन करने के लक्ष्य को लेकर कार्य चल रहा है और इसके लिए हम मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। हम काफ़ी हद तक इसमें सफल भी हो रहे हैं, और यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, एनएचए भारत सरकार के संचालक विक्रम पगारिया, राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त सह संचालक संजीव झा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.02.59

साइबर अपराध के खिलाफ गरियाबंद पुलिस का डिजिटल वार!

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 17 at 7.54.05 PM

मुजगहन में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, सायकल से पीछा कर बनाता था निशाना

August 17, 2026
WhatsApp Image 2026 08 17 at 7.50.11 PM

कर्तव्यपरायणता और मानवता की मिसाल: प्रधान आरक्षक डिगेश शर्मा ने सड़क से पेड़ हटाकर सुचारू कराया यातायात

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,270
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026770
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026619
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30 Policewala

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

By PolicewalaAugust 19, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया चार वर्ष से अधिक समय और 52 वर्ष की आयु …

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 18.08.11 1

बड़वारा पुलिस की लगातार मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित आरोपी धराया

August 19, 2026
WhatsApp Image 2026 08 19 at 17.28.53

बाढ़ से निपटने एमसीबी में तैयार होगा ‘जीरो डिले’ रिस्पॉन्स सिस्टम, टेबल टॉप एक्सरसाइज में बनी समन्वित रणनीति

August 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 19 at 19.38.30

10-15 साल से कार्यालयों में जमे बीएसी-जनशिक्षकों को मूल शाला भेजने की मांग

August 19, 2026
c27b53ee 12d8 4fac 85b6 012ddd7125ba

रतलाम (पुलिसवाला न्यूज़): थाना रावटी पुलिस ने बीआईडीएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड (BIDS Project Pvt. Ltd.) के बिजली के तार चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से ₹10 लाख का मशरूका (सामान) जप्त किया है।

August 19, 2026
Visitors
1832025
This Month : 44495
This Year : 403942
Total Users : 1406262
Views Today : 2638
Total views : 5956176
Who's Online : 18
Server Time : 2026-08-19
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.