Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 6, 2026
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
9193896f cb06 40ad b131 ecfa9e52ba1a

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
  • एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा
  • संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन
  • संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम चोरवरी में जन चौपाल आयोजित
  • पीसी एण्ड पीएनडीटी की बैठक में प्राप्त आवेदनों पर चर्चा
  • राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का शुभारंभ
  • समाज सेवी अरुल अशोक अरोरा ने विधायक आक्या के पैतृक गांव पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
  • मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: युवती पर एसिड अटैक की साजिश, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्रीय खबर

एकतरफा प्यार का खौफनाक अंजाम: युवती पर एसिड अटैक की साजिश, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaOctober 6, 2026No Comments19 Views
WhatsApp Image 2026 10 06 at 15.19.31

बालोद। बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर ने एकतरफा प्यार और युवती के शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज होकर अपने दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर एसिड अटैक की साजिश रची थी।

पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान पुलिस को युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर संदेह हुआ। पूछताछ में पहले यश ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, युवती किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध और शादी के लिए तैयार थी, जिससे नाराज होकर यश ने करीब तीन माह पहले अपने स्कूल फ्रेंड करण कुंजाम के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी।

पुलिस के अनुसार, यश ने 26 सितंबर को करण कुंजाम को बालोद बुलाया। इसके बाद 27 सितंबर को दोनों ने एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई, लेकिन उस समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण योजना को टाल दिया गया।

इसके बाद 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे, युवती जब लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी, तभी यश के कहने पर करण कुंजाम ने उस पर एसिड फेंक दिया। वारदात के बाद करण मौके से फरार होकर तांदुला बांध की ओर भाग गया। वहां से लिफ्ट लेकर झलमला, मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा।

इधर पुलिस ने यश से पूछताछ के आधार पर करण कुंजाम की तलाश शुरू की और उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एसिड और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश कुमार सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ग्राम नेवारिकला, जिला बालोद, तथा करण कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, भैरमगढ़, थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, थाना प्रभारी गुरुर निरीक्षक मुकेश सिंह, साइबर प्रभारी धरम भुआर्य, आरक्षक संजय सोनी सहित थाना बालोद एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बालोद पुलिस ने महिलाओं और युवतियों से अपील की है कि पीछा किए जाने, धमकी देने या परेशान किए जाने जैसी किसी भी घटना को नजरअंदाज न करें। ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 06 at 17.42.33

नगरपालिका परिषद की बैठक में विकास कार्यों पर बनी सहमति

October 6, 2026
WhatsApp Image 2026 10 06 at 17.40.51

पार्सल ऑफिस विवाद ने लिया कानूनी रूप, जीआरपी ने दर्ज की एफआईआर; राधा स्वामी पक्ष का आरोप- रिजवान कार्गो से जुड़े कर्मचारियों की मनमानी से बार-बार बिगड़ता है माहौल

October 6, 2026
WhatsApp Image 2026 10 06 at 16.56.45

पितृपक्ष के अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य

October 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026907
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026756
Don't Miss
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523 Policewala

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

By PolicewalaOctober 6, 20265

चार साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से कुछ घंटे में महाराष्ट्र से कराया…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
9193896f cb06 40ad b131 ecfa9e52ba1a

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन

October 6, 2026
d7e58b0f 7829 44f7 9363 32d3cad26536

संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत ग्राम चोरवरी में जन चौपाल आयोजित

October 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
5cf49d0f 9ba1 4fd7 acd7 92b2851af523

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला के निर्देश पर रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

October 6, 2026
940b03b9 9d0b 44a2 98e1 e40daa0fd68d

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त शिकंजा

October 6, 2026
Visitors
1933082
This Month : 14307
This Year : 504999
Total Users : 1507319
Views Today : 4854
Total views : 6216718
Who's Online : 12
Server Time : 2026-10-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.