उमरिया में 31 मई को मनेगी लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, भव्य बाइक रैली और मूर्ति स्थापना पर होगी विशेष चर्चा
शहडोल -। शहडोल संभाग के सभी जिलों में निवासरत पाल समाज के सामाजिक बंधु आगामी 31 मई 2026 को उमरिया जिले के सामुदायिक भवन में लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।
संभाग अध्यक्ष कमलेंद्र पाल के आदेश और शहडोल जिला अध्यक्ष हीरालाल पाल की अनुशंसा पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं संभाग अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी शहडोल जिला अध्यक्ष, उमरिया जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाल, सचिव रामचंद्र पाल व मोहन पाल सहित विमुक्त घुमक्कड़ के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र पाल, मुकेश पाल को सौंपी गई है। विशेष व्यवस्था व निरीक्षण हेतु शिक्षक श्री राजेश पाल (उमरिया) एवं श्री रामपाल (शहडोल) तैनात रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण और उद्देश्य:
भव्य बाइक रैली: समाज की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी।
प्रतिभा सम्मान व सांस्कृतिक कार्यक्रम: समाज के होनहारों का सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
मूर्ति स्थापना पर महामंथन:
उमरिया और शहडोल जिलों के हर गांव में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित करने पर विशेष चर्चा होगी।
कार्यक्रम के उपरांत इस विषय को लेकर जिला दंडाधिकारी (कलेक्टर) को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
मुकेश पाल, छोटेलाल पाल, शिवपाल, बाबूलाल पाल, मिथलेश पाल सहित सिमरिया ग्राम के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे इस गौरवमयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सहपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
अजय पाल







