रिपोर्ट


इंदौर। सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने अनोखी पहल की। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स के साथ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

एडीशनल डीसीपी ट्रैफिक विक्रम सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में 2 एमपी आर्म्ड स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट्स ने शाम 4 से 6 बजे तक शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ मोर्चा संभाला।

अभियान के दौरान कैडेट्स को पहले ट्रैफिक संचालन के संकेत और मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई, फिर उन्होंने खुद चौराहों पर ट्रैफिक संभाला। उन्होंने वाहन चालकों को रेड लाइट जंप न करने, रॉन्ग साइड न चलने और सिग्नल का पालन करने के लिए जागरूक किया।

पुलिस का कहना है कि इस पहल से युवाओं में नागरिक जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी और आगे भी एनसीसी के साथ मिलकर ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version