आज से कटनी जिले के पटवारियो का बस्ता बंद
कटनी मध्य प्रदेश
अनूपपुर जिले में पटवारी के साथ हुई है हठधर्मिता और प्रशासन की उदासीनता के चलते पटवारी संघ द्वारा लगभग सभी जिलों में दो दिवसी अवकाश लिया जा रहा है इसी कड़ी में कटनी जिले में भी पटवारी संघ द्वारा 25 फरवरी से 26 फरवरी तक दो दिवसी कार्यालय और मुख्यालय छोड़ अवकाश का ज्ञापन दिया गया है जिसमें अब दो दिवस तक राजस्व विभाग के पटवारी संबंधित सभी कार्यों का बस्ता पूर्णता बंद रहेगा
ज्ञात हो कि अनूपपुर जिले के पटवारी पर प्रशासन की हठ धर्मिता अन्याय पूर्ण रवैया और अनैतिक कार्यवाही के विरोध में मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा अनूपपुर आंदोलनरत है इसके समर्थन में प्रांतीय आवाहन पर मध्य प्रदेश के समस्त पटवारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिससे राजस्व विभाग के पटवारी संबंधित कार्यों पर दो दिवसी विराम रहेगा और शासन प्रशासन द्वारा मामले को संज्ञान न लेने पर पटवारी संघ द्वारा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है
सौरभ गर्ग ब्यूरो कटनी







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)