नगर कांग्रेस कमेटी, जबलपुर
दिनांक: 09.04.2026
स्थान: जबलपुर
इसके साथ ही कछपुरा पुल मोड़ पर प्रतिदिन की जा रही वाहन चेकिंग को बंद करने तथा पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाने की मांग रखी गई, जिससे आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि श्याम नगर, दुर्गा नगर, शांति नगर, परसवाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में खुलेआम मादक पदार्थों का विक्रय हो रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराध बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस नेताओं ने इन क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने एवं नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सचिन वाजपेई, ब्लॉक अध्यक्ष सलिल चौकसे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंह, शादाब मंसूरी, शैलेश शुक्ला, श्रीकांत विश्वकर्मा, श्रेष्ठा ठाकुर, मेवा लाल पटेल, नीलेश मेहर, करण तामसेतवार, सचिन रजक, मोहित प्यासी, रोशन आनंद, विक्रम सिंह, राहुल बघेल, दवा चंदेल, शुभांशु तिवारी, सोनू कुकरेल, विकास यादव, इमरान खान, मिंटू मिश्रा, प्रमोद पटेल, मिथुन शिवहरे, अभिलाष उपाध्याय, ऋषभ मिश्रा, समर्थ स्वास्थ्य, प्रतीक चौक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
चेतन तिवारी शानू
जिला ब्यूरो पुलिसवाला न्यूज
जबलपुर

