।। प्रेस विज्ञप्ति ।।
दिनांक – 08/10/2026
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के नेतृत्व में थाना बरही परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारी/गणमान्य नागरिक :-
1. श्री वीरेंद्र धार्वे – एसडीओपी, विजयराघवगढ़
2. श्री अरविंद कुमार चौबे – थाना प्रभारी, बरही
3. तहसीलदार महोदय, बरही
4. श्री पीयूष अग्रवाल – अध्यक्ष, नगर परिषद बरही
5. शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक
बैठक का विवरण :-
बरही। आगामी दुर्गा उत्सव, दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 07/10/2026 को थाना बरही प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग, जुलूस मार्ग, विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक / अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
एसडीओपी महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय द्वारा उपस्थित सभी दुर्गा उत्सव समिति के आयोजकों को निर्देशित किया गया कि –
– पंडाल एवं विसर्जन हेतु विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
– विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय पर ही निकाला जायेगा।
– डीजे की ध्वनि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही रहेगी।
– किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं तत्काल पुलिस को सूचित करें।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अरविंद कुमार चौबे द्वारा आश्वस्त किया गया कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था हेतु थाना बरही पुलिस द्वारा पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, एवं सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया जायेगा तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।
अंत में सभी शांति समिति के सदस्यों ने पुलिस एवं प्रशासन को त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
थाना बरही पुलिस द्वारा समस्त नगर वासियों से अपील की जाती है कि आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनायें।
आगामी त्यौहार, दुर्गा उत्सव एवं विसर्जन के मद्देनजर थाना बरही में शांति समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा