कटनी- होली एंव ईद पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने के लिए गुरुवार को बहोरीबंद थाना प्रांगण में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राकेश चौरसिया के द्वारा गई जिसमें नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, कनिष्ठ अभियंता बहोरीबंद , थाना प्रभारी बहोरीबंद अखिलेश दाहिया एंव शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे एसडीएम ने इस मौके पर कहा कि त्योहारों को सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की पुरानी परंपरा है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने 2 मार्च को होलिका दहन और 3 मार्च को रंगोत्सव के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पर विशेष जोर दिया गया. होलिका दहन स्थलों पर विद्युत तारों की पूर्व जांच की जाए और जहां तार नीचे लटक रहे हैं, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. बैठक में रमजान के साथ आगामी ईद को लेकर भी मुस्लिम समाज के नुमाइंदों से विचार विमर्श किया गया और ईद की नमाज अता किए जाने वाले स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामात किए जाएं इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव बैठक में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखे, जिन पर चर्चा उपरांत आगामी समय में यथा उचित निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक के दौरान जनपद सदस्य प्रकाश गुप्ता, जिला सदस्य राकेश पटेल ,नरेंद्र सैनी ,नरेंद्र पौराणिक, अजय गर्ग, छुन्ना खान ,सादिक खान, गणेश गुप्ता महा सिंह सरपंच ककरेहटा, सुनीत मिश्रा, कमलेश गुप्ता, रवि पांडे ,राजा दुबे ,सुबोध दुबे, रामनारायण यादव, मुन्ना खान, लाल सिंह, नवीन साहू ,एवं गणमान्य नागरिक एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा

पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version