स्लीमनाबाद, कटनी। नई दुनिया न्यूज,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र स्लीमनाबाद में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेक्टर सुपरवाइजर पुष्पा आरख की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान बच्चों को विभिन्न योगासन कराए गए तथा योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। सेक्टर सुपरवाइजर पुष्पा आरख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि योग अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
*पुलिस वाला न्यूज कटनी से जिला ब्यूरो नवीन पांडे की रिपोर्ट
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
