पन्ना जिले के अमानगंज मे हरियाली तीज के पावन अवसर पर असाटी समाज अमानगंज की महिलाओं द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए तीज पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, डांस प्रतियोगिता एवं क्विज गेम सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीतों पर नृत्य उत्सव को और भी जीवंत बना दिया हरे परिधानों में सजी महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन की खूबसूरती बढ़ा दी हरियाली तीज का यह आयोजन महिला सहभागिता आपसी सौहार्द एवं पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता नजर आया सावन की हरियाली गीत संगीत और महिलाओं के उत्साह में दिनभर उत्सबी माहौल बना रहा कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दी और पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम में असाटी समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती गीता असाटी एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा असाटी सहित असाटी समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।