नयागाव पुलिस की घेराबंदी में फोर्ड कार वाहन से 75 किला ग्राम डोडाचूरा जब्त, 02 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 50 हजार मूल्य का डोडाचूरा एवं 08 लाख कीमत का फोर्ड कार वाहन जब्त, नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे

आरोपियों का पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मुख्यमंत्री शासन . मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश को नशामुक्त एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से माननीय पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा मादक पदार्थो की तस्कर नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर जावद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिह सिसोदिया एवं पुलिस टीम
कार्रवाई करते हुए एक फोर्ड कार वाहन से 75 किला ग्राम डोडाचूरा जब्त

कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
चार खम्बा चौराह गोठा गुठलाई रोड स्कुल के पास आने वाले वाहनों की जांच के लिए वैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान फोर्ड कार नंबर एच् आर वाय 08 1201 आई जिसका चालक पुलिस की नांकाबंदी को देख अपनी कार को तेजगति से भगाने का प्रयास करने लगा। जो हमराह फोर्स की मदद से कार को घेरा बंदी कर रोका बाद कार चालक पर अवैध मादक पदार्थ परिवाहन की शंका होने पर पुलिस बल ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला तथा उनसे पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम भंवरदास पिता बंशीदास जाति बैरागी उम्र 45 साल निवासी लोरडी डेजगरा थाना झंवर तहसील जिला जोधपुर राजस्थान का तथा साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लालाराम पिता रामलाल उम्र 31 साल जाति गुर्जर निवासी कडी आत्री थाना कुकडेश्वर तहसील मनासा जिला नीमच बताया। आरोपियान के कब्जे वाले वाहन तलाशी लेने पर कुल 07कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। जब्त डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा परिवहन में प्रयुक्त फोड कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख है। उक्त मामले में पुलिस थाना जावद पर अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, आपूर्ति स्रोत एवं परिवहन नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 1- भंवरदास पिता बंशीदास जाति बैरागी उम्र 45 साल निवासी लोरडी डेजगरा थाना झंवर तहसील जिला जोधपुर राजस्थान

2- लालाराम पिता रामलाल उम्र 31 साल जाति गुर्जर निवासी कडी आत्री थाना कुकडेश्वर तहसील मनासा
जिला नीमच

जब्त सामग्री का विवरण-

1-07 कट्टों में 15-15 किलोग्राम, कुल 75 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा का अनुमानित मूल्य 01 लाख 50 तथा फोड़ कार का अनुमानित मूल्य 08 लाख कुल जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्यरू 09 लाख 50 हजार

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जावद थाना प्रभारी मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह सिसोदिया सहित पुलिस चौकी नयागाव की टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

नीमच पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं इससे जुड़े आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जजिला ब्यूरो ललित सिंह चुंडावत नीमच

Leave A Reply

Exit mobile version