शाहडोल। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ब्यौहारी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिनांक 21 जुलाई 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी निवासी सुजीत उर्फ गोलू सोनी (पिता गोरेलाल सोनी) को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली गोलियों का परिवहन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ट्रामाडोल टेबलेट्स के कुल 792 नग बरामद किए गए हैं। पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को मौके पर जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए आरोपी सुजीत उर्फ गोलू सोनी के विरुद्ध थाना ब्यौहारी में अपराध क्रमांक 544/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट एवं 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह नशीली गोलियाँ कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में की गई इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी जिया उल हक के नेतृत्व में निम्नलिखित पुलिस कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:सहायक उप-निरीक्षक: गया प्रसाद
प्रधान आरक्षक: नरेंद्र उपाध्याय, अमर सिंह
आरक्षक: पंकज मेहरा, अनुज यादव, सुरभि उरमालिया
अजय पाल
