विजयराघवगढ़। नव नियुक्त थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने विजयराघवगढ़ थाने का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, मजबूत कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
थाना प्रभारी चौबे ने स्पष्ट किया कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निराकरण किया जाएगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने पर बेहतर कानून व्यवस्था और जनहित में सकारात्मक कार्यों की उम्मीद जताई है।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
