कटनी।
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में अनाज खरीदी के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि “गोलू” और “विद्याधर यादव” नामक व्यक्ति ने जिले के 50 से अधिक गांवों के किसानों से करोड़ों रुपये का अनाज लेकर भुगतान नहीं किया। मंगलवार को पीड़ित किसान बहोरीबंद थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
एक पीड़ित किसान ने बताया,
“पहले उसने सबकी खरीदी करी और पैसा दे दिया। लास्ट में पैसा रोक के रख लिया। किसी के 10 लाख, किसी के 5-6 लाख, किसी के 1 लाख के चेक बाउंस हो गए। बिना लिखित का भी बहुत पैसा है।
किसानों का कहना है कि कुल मिलाकर करोड़ों रुपये की ठगी हुई है।
💥आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार💥
सूत्रों के मुताबिक किसानों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। उसे बहोरीबंद थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पहले भी बहोरीबंद थाने में FIR दर्ज थी, लेकिन आरोपी फरार था।
💥 किसान पहुंचे थाने, जांच का इंतजार💥
वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में किसान हाथों में दस्तावेज लेकर “पुलिस थाना बहोरीबंद, जिला कटनी M.P.” के सामने एकत्रित हुए। सभी किसान आरोपी की गिरफ्तारी और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही ठगी की सही रकम का खुलासा होगा।
💥 किसानों की मांग💥
किसानों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपी की संपत्ति कुर्क कर जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान कराया जाए।
✍️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

