नीमच। अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत चल्दू पुलिया स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, सीएसपी किरण चौहान, जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौजूद रही।

अनंत चतुर्दशी के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।
ललित सिंह चुंडावत ब्यूरो नीमच।

Comments are closed.

Exit mobile version