अंबिकापुर (सरगुजा)।
सरगुजा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) पोर्टल से मिली संदिग्ध सूची और पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए दो म्यूल अकाउंट (किराए के बैंक खाते) धारकों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों में शुभम यादव (26 वर्ष, बाबूपारा), धीरज पाण्डेय (20 वर्ष, मठपारा), शिवम यादव (25 वर्ष, बाबूपारा) और कृष गुप्ता (21 वर्ष, मठपारा) शामिल हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम यादव और कृष गुप्ता ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर शुभम और धीरज के नाम पर फर्जी सिम और बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन धोखाधड़ी की रकम मंगाने के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने शुभम के खाते में ₹42,499 और धीरज के खाते में ₹22,563 की ठगी की रकम ट्रांसफर होने की पुष्टि की है।
आरोपियों के पास से मोबाइल और बातचीत के कुछ मुख्य ऑडियो सबूत भी जब्त किए गए हैं, जिसके बाद थाना कोतवाली में बीएनएस (BNS) की धारा 318(4), 317(4) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।
कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी:
इस पूरी महत्वपूर्ण सफलता और प्रभावी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, और आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, शिव राजवाड़े तथा मंटूलाल गुप्ता की बेहद सक्रिय व सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- “SAFE CLICK-2026 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- अंबिकापुर: साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट धारकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- अंबिकापुर: साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल अकाउंट धारकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- राघोपुर-मरवारी बांध के विरोध में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, नेशनल हाईवे पर घंटों चक्काजाम*
- भिलाई में जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छावनी पुलिस की कार्रवाई
- चारामा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
चारामा (उत्तर बस्तर कांकेर)। - धमतरी पुलिस ने नष्ट किया 388 किलो से अधिक मादक पदार्थ, नशामुक्त समाज के लिए बड़ी कार्रवाई

