Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 21 at 15.43.32

अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.55.42

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.35.31

सरकंडा के ABM स्कूल में योग दिवस की धूम: नन्हे योगियों ने मन मोहा, प्राचार्या ने बताया जीवन जीने की कला

June 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार
  • पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन
  • सरकंडा के ABM स्कूल में योग दिवस की धूम: नन्हे योगियों ने मन मोहा, प्राचार्या ने बताया जीवन जीने की कला
  • किसान मोर्चा सिवनी जिला के बैनर तले सिवनी के कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का सफल आयोजन
  • कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में आयोजित खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती करने की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं को मिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं को मिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश
  • प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र लोधी, कलेक्टर आशीष तिवारी व एसपी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उत्साह पूर्वक योगाभ्यास
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - देश - अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार
देश

अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaJune 21, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 06 21 at 15.43.32

 

अंतागढ़/कांकेर।

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बँछोर के मार्गदर्शन में अंतागढ़ पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री शुभम् तिवारी और डीएसपी कांकेर श्री मेखलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा की गई।

 

WhatsApp Image 2026 06 21 at 15.43.15

थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन के जरिए भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम कढ़ाई खोदरा के पास नाकेबंदी (MCP) की। इस दौरान दुर्ग पासिंग सफेद रंग की अर्टिगा कार (CG 07 CZ 3590) को रोककर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए। कार के भीतर मध्य प्रदेश निर्मित ‘गोवा व्हिस्की’ अंग्रेजी शराब की कुल 40 पेटियां भरी हुई थीं, जिसमें 1,970 पाव (लगभग 350 लीटर) शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत ₹2,65,950 और तस्करी में इस्तेमाल अर्टिगा कार की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कुल ₹10,65,950 की सामग्री जब्त की है।

शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने महेश सेन (28 वर्ष), निवासी सुपेला, भिलाई (जिला दुर्ग) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह यह खेप मध्य प्रदेश के अनूपपुर से लेकर आ रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही दुर्ग और बलौदाबाजार जिलों के विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट, एनडीपीएस (नशा तस्करी), मारपीट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस पूरी सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक प्रहलाद यादव, उपनिरीक्षक आलोक सुबोध, सउनि कन्हैया मरकाम, पीएसआई नकुल पैकरा और आरक्षक रोशन नेताम, हरिशंकर मांडवी, श्रवण बट्टी, ईश्वर कोरोटी सहित महिला आरक्षक आश्रिता यादव की मुख्य भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की जनता से अपील:

एसपी कार्यालय द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें, सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.55.42

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.35.31

सरकंडा के ABM स्कूल में योग दिवस की धूम: नन्हे योगियों ने मन मोहा, प्राचार्या ने बताया जीवन जीने की कला

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 13.38.00

किसान मोर्चा सिवनी जिला के बैनर तले सिवनी के कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का सफल आयोजन

June 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,128
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026816
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026603
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 21 at 15.43.32 देश

अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार

By PolicewalaJune 21, 20261

अंतागढ़/कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘उजियारा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.55.42

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.35.31

सरकंडा के ABM स्कूल में योग दिवस की धूम: नन्हे योगियों ने मन मोहा, प्राचार्या ने बताया जीवन जीने की कला

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 13.38.00

किसान मोर्चा सिवनी जिला के बैनर तले सिवनी के कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती की कार्यशाला का सफल आयोजन

June 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 21 at 15.43.32

अंतागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹10 लाख से अधिक की अवैध शराब व कार जब्त, भिलाई का शातिर आरोपी गिरफ्तार

June 21, 2026
WhatsApp Image 2026 06 21 at 14.55.42

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

June 21, 2026
Visitors
1711916
This Month : 39781
This Year : 283833
Total Users : 1286153
Views Today : 2419
Total views : 5708047
Who's Online : 11
Server Time : 2026-06-21
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.