राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक और उप पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री सत्य प्रकाश तिवारी के पर्यवेक्षण में बागनदी पुलिस एवं साइबर सेल ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर मध्यप्रदेश निर्मित 18 पेटी देशी मदिरा मसाला (900 पाव/162 बल्क लीटर) बरामद की। तस्कर पुलिस को चकमा देकर वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG-08 BH-5935 सहित कुल 9 लाख 98 हजार 100 रुपये का मशरूका जब्त किया।
मामले में आरोपी प्रहलाद एवं एक अन्य के विरुद्ध आबकारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी प्रहलाद के खिलाफ पूर्व में भी थाना डोंगरगढ़ में आबकारी एक्ट का मामला दर्ज होना बताया गया है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज

Comments are closed.

Exit mobile version