Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 23 at 15.14.33 1

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 13.26.11 1

रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली विभाग सख्त, कृषि पंपों की जांच और बकाया वसूली अभियान तेज

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 11.21.33

अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई!

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण
  • रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली विभाग सख्त, कृषि पंपों की जांच और बकाया वसूली अभियान तेज
  • अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई!
  • वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास
  • थाना नीमच सिटी ने नाबालिक बालिका का अपहरण करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने एवं अपर्हत बालिका को दस्तयाब करने मे मिली सफलता
  • मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्णग्रामीण परिवारों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
  • राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
  • नागरिकों के मूल अधिकारों का संरक्षण प्रशासन प्राथमिकता से करे- अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - स्वीकृत सड़क बदली तो फूटा गुस्सा: डिंडौरी-शहडोल मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, 3 घंटे ठप रहा यातायात
Policewala

स्वीकृत सड़क बदली तो फूटा गुस्सा: डिंडौरी-शहडोल मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, 3 घंटे ठप रहा यातायात

PolicewalaBy PolicewalaApril 16, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 04 16 at 19.59.34

डिंडौरी मध्यप्रदेश

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

फसल कटवाकर भी नहीं बनी सड़क, भटके निर्माण पर ग्रामीण भड़के; प्रशासन के आश्वासन पर खुला जाम

डिंडौरी।

जिले के जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत उदरी पंचायत के पोषक ग्राम लूट में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश गुरुवार को सड़क पर उतर आया। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत स्वीकृत सड़क को कथित रूप से अन्य स्थान पर बनाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने डिंडौरी–शहडोल मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे संघर्ष के बाद उनके गांव के लिए सड़क स्वीकृत हुई थी। अधिकारियों ने निर्माण शुरू होने का भरोसा दिलाते हुए कई किसानों की खड़ी फसल तक कटवा दी, लेकिन बाद में सड़क का रूट बदलकर उदरी पंचायत की ओर कर दिया गया। इस फैसले से नाराज ग्रामीणों ने सुबह लगभग 11 बजे मार्ग पर बैठकर विरोध शुरू कर दिया।

 

चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर बसों और छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे इलाज के लिए शहडोल जा रहे थे, लेकिन जाम के चलते समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सके, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

 

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार, कोतवाली पुलिस और प्रधानमंत्री जन-मन सड़क योजना के उपयंत्री मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत स्थान और निर्माण प्रक्रिया की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

लगातार बातचीत और आश्वासन के बाद ग्रामीण दोपहर करीब 2:30 बजे जाम समाप्त करने पर सहमत हुए, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।

 

हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण स्वीकृत स्थान पर शुरू नहीं किया गया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 15.14.33 1

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 13.26.11 1

रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली विभाग सख्त, कृषि पंपों की जांच और बकाया वसूली अभियान तेज

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 11.21.33

अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई!

November 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 23 at 15.14.33 1 Policewala

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

By PolicewalaNovember 23, 20260

पॉक्सो एक्ट और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की दी गई जानकारी, स्कूलों में…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 23 at 13.26.11 1

रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली विभाग सख्त, कृषि पंपों की जांच और बकाया वसूली अभियान तेज

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 11.21.33

अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई!

November 23, 2026
a4451b5c 171b 499c b788 f0a44b0a2248

वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा में शामिल हुए एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास

November 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 23 at 15.14.33 1

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 50 शिक्षकों को दिया गया विधिक प्रशिक्षण

November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 13.26.11 1

रबी सीजन में सिंचाई शुरू होते ही बिजली विभाग सख्त, कृषि पंपों की जांच और बकाया वसूली अभियान तेज

November 23, 2026
Visitors
2067441
This Month : 62346
This Year : 639358
Total Users : 1641678
Views Today : 2249
Total views : 6509821
Who's Online : 15
Server Time : 2026-11-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.