Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 18 at 13.10.12

उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.50.49

बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.03.58

सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान
  • बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत
  • सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी
  • गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग
  • अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर का कड़ा शिकंजा, जब्त वाहनों को तीन माह तक नहीं छोड़ने के निर्देश
  • मालाचुआ वन चौकी से व्यापक स्तर पर खैर पार
  • विश्व मधुमेह दिवस पर जिले के तीनों विकासखंडों में जागरूकता अभियान, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिया गया समय पर जांच एवं मधुमेह से बचाव का संदेश
  • नगर निगम चिरमिरी में 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सोशल मीडिया पर भावुक हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार “पप्पू” खुराना
क्षेत्रीय खबर

सोशल मीडिया पर भावुक हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार “पप्पू” खुराना

PolicewalaBy PolicewalaJune 29, 2026No Comments8 Views
WhatsApp Image 2026 06 29 at 02.08.42

सिवनी………….                                      सोशल मीडिया पर भावुक हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार “पप्पू” खुराना               नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने पर सुनाई अपने संघर्ष के समय की वास्तविक घटना.”आज जब नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लगातार लीक होने की घटनाओं से लाखों परीक्षार्थी और उनके अभिभावक चिंता और निराशा का सामना कर रहे हैं, तब मुझे 26 दिसंबर 1985 की एक सच्ची घटना याद आ जाती है। इस घटना ने मुझे सिखाया कि अपने बच्चों की शिक्षा के लिए एक अभिभावक अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटता।WhatsApp Image 2026 06 29 at 02.08.42 1

 

वर्ष 1985 में सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में नहर निर्माण कार्य का ठेका मेरे पास था। निर्माण कार्य के दौरान अचानक सूचना मिली कि मिट्टी की खुदाई करते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया है और गंभीर रूप से घायल हो गया है। मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुँचा और उसे लेकर केवलारी अस्पताल गया। वहाँ के डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए तत्काल उसे जिला अस्पताल, सिवनी ले जाने की सलाह दी।

 

मैं तुरंत उसे सिवनी जिला अस्पताल लेकर पहुँचा। वहाँ किसी से परिचय न होने के कारण मरीज को भर्ती कराने के बाद स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सहायता लेने पहुँचा। उसी समय पता चला कि कांग्रेस के वरिष्ठ साथी स्वर्गीय मूलचंद दुबे जी एवँ स्व. श्री यदुनाथ ब्यौहार जी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए बस से बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) रवाना होने वाले थे।WhatsApp Image 2026 06 29 at 02.08.41

 

मैंने उनसे पूरी घटना बताई। उन्होंने तुरंत बस रुकवाई और मेरे साथ जिला अस्पताल पहुँचे। वहाँ उन्होंने डॉ. एस. सी. जैन और डॉ. एम. एन. त्रिवेदी से चर्चा कर घायल मजदूर के तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई।

 

अगले दिन ऑपरेशन के बाद जब मैं उस मजदूर से मिलने गया, तो उसने जो बात बताई, उसने मुझे भीतर तक झकझोर दिया। उसने कहा—

 

“साहब, मैंने इससे पहले कभी नहर में मिट्टी खोदने का काम नहीं किया था। मेरे बच्चों की स्कूल फीस जमा करनी थी, इसलिए मजबूरी में पहली बार यह काम करने आया था।”

 

उस समय मजदूरी भी लगभग ₹3.50 से ₹4.00 प्रतिदिन हुआ करती थी। अनुभव न होने के कारण वह ऊपर खड़े होकर सब्बल से मिट्टी खोद रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई और वह भी उसके साथ नीचे जा गिरा।

 

उसकी यह बात सुनकर मेरी आँखें नम हो गईं। मैंने उसी दिन उसके बच्चों के स्कूल जाकर उनकी फीस जमा कराई और जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो गया, तब तक उसकी हर संभव आर्थिक और मानवीय सहायता करता रहा।

 

आज जब प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएँ ईमानदारी से पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सपनों पर चोट करती हैं, तब उस मजदूर का चेहरा याद आ जाता है। जिस पिता ने अपने बच्चों की फीस भरने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी, उसके जैसे लाखों माता-पिता आज भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में होने वाली अनियमितताएँ केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि उन परिवारों के त्याग, संघर्ष और विश्वास का भी अपमान हैं।-राजकुमार खुराना. वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सिवनी.                                                  रिपोर्ट -आकाश भार्गव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 18 at 13.10.12

उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.50.49

बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.03.58

सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

November 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 18 at 13.10.12 Policewala

उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान

By PolicewalaNovember 18, 20262

राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी एवं सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथों मिला सम्मान, जिला महिला मोर्चा…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.50.49

बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.03.58

सिरकट्टी आश्रम कूटेना-पांडुका में श्रद्धा, भक्ति एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई गोपाष्टमी

November 18, 2026
1c2a5caf ce42 4b2b 9166 8fcb924dcd96

गुरु नानक देव जी के पावन स्वरूप को चाबी स्टैंड बनाकर बेचने पर विवाद, छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने की FIR की मांग

November 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 18 at 13.10.12

उत्कृष्ट संगठनात्मक कार्यों के लिए गरियाबंद जिला भाजपा महिला मोर्चा को दोहरा सम्मान

November 18, 2026
WhatsApp Image 2026 11 18 at 09.50.49

बुढ़ार में आबकारी विभाग की कार्रवाई पर बवाल! घर में शराब की जांच करने पहुंचे अधिकारियों पर गंभीर आरोप, युवक ने थाने में दी शिकायत

November 18, 2026
Visitors
2052830
This Month : 47735
This Year : 624747
Total Users : 1627067
Views Today : 1822
Total views : 6477502
Who's Online : 21
Server Time : 2026-11-18
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.