धार, मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अजय लछेटा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे और बीएमओ डॉ सपना मुवेल के मार्गदर्शन मे तथा प्रभारी बीएमओ डॉ सुरेश जामोद के नेतृत्व मे व सभी स्टाफ के प्रयास से निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें समस्त स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ व ग्रामीणजनों ने रक्तदान किया। आज कुल 26 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी से डॉ सुरेश जामोद, बीईई चेतन माधवलाल गोयल, मनीष आमले, रणछोड़ डावर, एएनएम अनिता ठाकुर, अधीर मालविया, राकेश गोयल, विजय निगम, गुमान, रोहित चौहान आदि के द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अलावा समाजसेवियो के द्वारा तथा उमेश राठौड़, दिनेश सूर्यवंशी, पुलिसकर्मी विक्रम वागले आदि के द्वारा भी रक्तदान किया गया। कैंप मे जिले से डॉ देवकरण सोलंकी, एलटी सीताराम सोनार्थी व उनकी समस्त टीम तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी से डॉ पंकज कुशवाह, डॉ दद्दू निंगवाल, एलटी राजेंद्र चौहान, अनिल जर्मन व समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।
Trending
- *थाना विजयराघवगढ़ की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही*
- *थाना विजयराघवगढ़ की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही*
- चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
- *रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*
- नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद
- चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम
- कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न
- *रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे30 हादसा शारदा मंदिर नाँगा घाटी मे*
