Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सतना में हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
क्षेत्रीय खबर

सतना में हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

PolicewalaBy PolicewalaAugust 15, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 08 15 at 5.38.01 PM

WhatsApp Image 2026 08 15 at 5.38.00 PM 1

सतना मध्य प्रदेश

सतना जिले में देश की आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने सफेद जिप्सी में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, परेड कमाण्डर पूनम रावत के साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में जिला पुलिस बल एवं नगर सेना सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट एवं हर्ष फायर किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। इसके बाद नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने मुख्य समारोह में राष्ट्रगान की धुन के बीच ध्वजारोहण किया।
समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण भी देखा व सुना गया। इस मौके पर जिले के समग्र विकास को रेखांकित करती हुई जिला विकास पुस्तिका सतना जिले की विकास गाथा का भी वितरण किया गया। परेड में जिला पुलिस बल और होमगार्ड सहित एनसीसी सीनियर और जूनियर, स्काउट गाइड, पुलिस बैंड सहित कुल 13 प्लाटूनें शामिल रहीं। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर पूनम रावत ने किया। राज्यमंत्री ने प्लाटून कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया। सशस्त्र बल की टुकडी ने राष्ट्रगान की धुन पर तीन बार हर्ष फायर किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री जी के संदेश के लाइव प्रसारण के बाद सतना जिले की आगामी विकास परियोजनाओं और जिले की उपलब्ध्यिों का उल्लेख करते हुए स्वतंतत्रा दिवस के बधाई संदेश का वाचन भी किया। राज्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कारगिल शहीदों तथा देहदानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। उन्होंने शांति और समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे भी आकाश में विचरण के लिए छोड़े।
समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पूर्ण आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इनमें महारानी लक्ष्मी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतना की छात्राओं, लवडेल हायर सेकेण्डरी स्कूल और सेंट माइकर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण लोकगीत और नृत्य के माध्यम से सजीव प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम के दौरान समारोह में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं एवं सुरक्षा बलों को पुरुस्कृत भी किया गया। इनमें परेड आर्म्ड वर्ग में जिला पुलिस महिला संवर्ग सतना को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष वर्ग सतना को द्वितीय, विशेष सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी सतना को तृतीय पुरूस्कार दिया गया। अनआर्म्स वर्ग में शासकीय पीजी कॉलेज सतना प्रथम, एकेएस यूनिवर्सिटी एनसीसी पुरूष को द्वितीय और एकेएस यूनिवसिर्टी महिला को तृतीय पुरुस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति के लिये पहला पुरुस्कार शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम, लवडेल हायर सेकेण्डरी स्कूल को द्वितीय और सेंट माइकल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को तृतीय पुरूस्कार दिया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों में बेहतर कर्तव्य निर्वहन के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से पुरुस्कृत किया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उपलब्ध्यिां हासिल करने वाले जिले के नागरिक हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा में प्रदेश की मेरिट में स्थान दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश सुखेजा, पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, विमला पाण्डेय, पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, बालेन्द्र गौतम, रामदास मिश्रा, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, डीएफओ मयंक चांदीवाल, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, एलआर जांगडे, सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित गणमान्य नागरिक, स्थानीय प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पत्रकारगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा ने किया।

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना

WhatsApp Image 2026 08 15 at 5.38.00 PM

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026887
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32 Policewala

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

By PolicewalaSeptember 22, 20262

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 20.08.28

नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1899192
This Month : 44567
This Year : 471109
Total Users : 1473429
Views Today : 4635
Total views : 6135877
Who's Online : 56
Server Time : 2026-09-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.