Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.18.22

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*
  • *रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*
  • नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद
  • चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम
  • कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके का अभिनंदन, ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन का धन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न
  • *रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे30 हादसा शारदा मंदिर नाँगा घाटी मे*
  • *आरक्षक भूरी सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस परिवार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की*
  • 5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - वित्त व प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की जशपुर के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश
क्षेत्रीय खबर

वित्त व प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की जशपुर के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaMay 24, 2026No Comments5 Views
WhatsApp Image 2026 05 24 at 17.12.21

वित्त व प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने की जशपुर के विकास कार्यों की समीक्षा, दिए कड़े निर्देश

​जशपुर, 24 मई 2026। वित्त और जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री चौधरी ने विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुशासन के तहत पूरी गंभीरता और समय-सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस बार जशपुर के विकास के लिए रिकॉर्ड कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

​प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जिन भी कार्यों का लोकार्पण या शिलापट्ट (भूमिपूजन) हो चुका है, उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ससम्मान स्थापित किया जाए। इस संबंध में लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के निर्माण कार्यों को पूरी गंभीरता से पूरा करने तथा कृषि विभाग को आगामी सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।WhatsApp Image 2026 05 24 at 17.12.22

​बैठक में स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ मछली पालन तथा केला और लीची जैसी नकदी फलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करें। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग बच्चे के भविष्य के लिए ‘समृद्धि सुकन्या योजना’ में किया जाए। साथ ही, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’ का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जाए, जिसके तहत न्यूनतम ब्याज दर पर 25 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने हितग्राहियों को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से जोड़ने की बात भी कही।WhatsApp Image 2026 05 24 at 17.12.22 1

​बैठक के दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तेजी से अमल हो रहा है। उन्होंने जशपुर में मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, शासकीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और सीएसआर मद से अखिल भारतीय कल्याण आश्रम द्वारा संचालित अस्पताल के निर्माण की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सन्ना विकास खंड के ग्राम पंडरा पाठ में विशेष पिछड़ा जनजातीय पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए तीरंदाजी केंद्र, कुनकुरी सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स मयाली तथा जशपुर व कुनकुरी में ‘नालंदा परिसर’ के शुरू हो चुके कार्यों का ब्योरा दिया।

​सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता जताई। उन्होंने बताया कि जिले में हेलमेट व सीट बेल्ट जागरूकता अभियान के तहत अब तक 2,000 से अधिक लोगों के अपील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जा रहे हैं।

​इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डीएफओ श्री शशि कुमार तथा अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे, जिन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए अपने अमूल्य विचार और सुझाव साझा किए।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.18.22

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद

June 23, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.08.08 1

चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,199
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026816
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026606
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01 क्षेत्रीय खबर

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

By PolicewalaJune 24, 20260

जिला कटनी से चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 14.18.22

नक्सल उन्मूलन अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कांकेर में भारी मात्रा में हथियार व सामग्री बरामद

June 23, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 08.08.08 1

चुटका परमाणु परियोजना: 44 विस्थापित परिवारों ने नए आशियाने में रखा कदम

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 23 at 23.43.01

चौकी निवार, थाना माधवनगर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही ।*

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
Visitors
1716371
This Month : 44236
This Year : 288288
Total Users : 1290608
Views Today : 598
Total views : 5716005
Who's Online : 8
Server Time : 2026-06-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.