रायपुर। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में यातायात ड्यूटी पर तैनात आरक्षक क्रमांक 106 शेख जुम्मन एवं नगर सैनिक क्रमांक 03 मोहसिन खान की सतर्कता से युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहा आरोपी पकड़ा गया। सूचना मिलते ही दोनों जवानों ने आरोपी का पीछा कर घेराबंदी की और उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया।
आरोपी को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना गंज के सुपुर्द किया गया, जहां प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके बाद मोबाइल की तस्दीक कर उसे युवती को सकुशल वापस सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर युवती ने यातायात पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया। दोनों जवानों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस अधिकारियों ने सराहना की।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नो-एंट्री के बावजूद दौड़ रहे भारी वाहन, आखिर किसकी शह पर?
- सड़क सुरक्षा के लिए लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल ने चलाया जागरूकता अभियान
- पुलिसवाला राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के संपादक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक
- जबलपुर डांडिया वाइब्स 2026 – नवरंग गरबा उत्सव
- यातायात ड्यूटी में अपराध नियंत्रण का भी दिखा दम, 61 अधिकारी-कर्मचारियों को मिला सम्मान।
- 7 साल से जमे अधीक्षकों पर गिरेगी गाज, अब दूसरे छात्रावास में भी नहीं मिलेगा प्रभार
- प्रेम में ‘ना’ सुनने की हिम्मत कब आएगी?
- दिव्यांगजनों के लिए कौशल विकास कार्यशाला कल ।






