Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.34.16

उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.31.37

माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.20.26

10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।
  • माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।
  • 10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।
  • पूज्य शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।
  • दुर्ग SSP विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 4 करोड़ रुपये बरामद।
  • रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एक रात में 40 शराबी चालक पकड़े गए।
  • थाना किरनापुर पुलिस ने किया रजेगांव में सुनार के साथ हुई लूट का खुलासा –
  • नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने आते ही जुवारियों पर दमतोड़ कार्यवाही
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - 10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।
क्षेत्रीय खबर

10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।

PolicewalaBy PolicewalaOctober 26, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.20.26

धमतरी: 10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।

मरौद टोल प्लाजा के पास कुरुद पुलिस की कार्रवाई, बिलासपुर और कोरबा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी।

धमतरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने गोवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुरुद पुलिस ने मरौद टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए छह चक्का ट्रक से 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने ट्रक और गोवंश सहित कुल 20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को कुरुद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छह चक्का ट्रक में गोवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मरौद स्थित टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में 10 गायों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर और पर्याप्त दाना-पानी के बिना ले जाते हुए पाया गया। पुलिस को गोवंश को कत्लखाने ले जाने की आशंका भी थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 10 गायों को सुरक्षित मुक्त कराया और ट्रक में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार कश्यप (38 वर्ष), निवासी गड़वर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर, तथा मिथलेश पटेल (22 वर्ष), निवासी कसनिया जरभाठा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा, के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

जब्त मशरूका में 5 लाख रुपये कीमत की 10 गायें और 15 लाख रुपये कीमत का छह चक्का ट्रक शामिल है। कुल जब्ती की कीमत 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध पशु तस्करी और पशुओं के प्रति क्रूरता करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.34.16

उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.31.37

माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.00.07

पूज्य शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।

October 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026764
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.34.16 क्षेत्रीय खबर

उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

By PolicewalaOctober 26, 20262

उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार। स्कूटी से 40…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.31.37

माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.20.26

10 गोवंश को क्रूरतापूर्वक ट्रक में भरकर ले जा रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख का मशरूका जब्त।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.00.07

पूज्य शदाणी दरबार की भजन संध्या में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा, संत श्री युधिष्ठिर जी महाराज से लिया आशीर्वाद।

October 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.34.16

उजियारा अभियान: कांकेर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

October 26, 2026
WhatsApp Image 2026 10 26 at 14.31.37

माड़ परियोर अभियान के तहत शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी कराएगी पुलिस।

October 26, 2026
Visitors
1988338
This Month : 69563
This Year : 560255
Total Users : 1562575
Views Today : 2298
Total views : 6334550
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.