रायपुर। राजधानी में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन अंतर्गत एक बड़ा कदम उठाया गया है। थाना तेलीबाँधा क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में आज पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग एवं सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।
यह पूरी कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल के कुशल निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइन) श्री रमाकांत साहू के नेतृत्व में संपन्न हो रही है। इस व्यापक अभियान में थाना तेलीबाँधा और पुलिस लाइन से लगभग 100 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम मुस्तैदी से जुटी हुई है।
इस विशेष अभियान के तहत लाभांडी और सूरज नगर बीएसयूपी के 200 से अधिक मकानों तथा आवासीय परिसरों की बारीकी से जांच और सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस टीम का मुख्य फोकस क्षेत्र में बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने, किरायेदारों का सत्यापन करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने पर है ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। कार्यवाही के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा निवासियों से आवश्यक जानकारी जुटाकर किरायेदारों और घरेलू सहायकों के दस्तावेजों का परीक्षण भी किया जा रहा है।
कमिश्नरेट रायपुर ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में रहने वाले किरायेदारों और घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुरक्षा और अपराधमुक्त समाज की स्थापना के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- 51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान
- लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
- सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त
- 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
- बारिश में भीगी सरकारी धान, हजारों बोरियां सड़ीं; निगवानी वेयर हाउस की व्यवस्था पर उठे सवाल
- रायपुर: रक्षाबंधन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर जप्त
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बेघर गोवंश और सड़कों पर मंडराता संकट, कोई ध्यान देने वाला नहीं, गौ माता घूम रही हैं रोड पर पुकार रही भगवान को कि करो हमारी रक्षा, जिले के हर गांव में हैं अतिक्रमण होना चाहिए कार्यवाही
- महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
