रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती लूट, हत्या और दुष्कर्म जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि शासन-प्रशासन के लचर रवैये के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रायपुर को “अपराधपुर” और “चाकूdown/चाकू संस्कृति” में बदलने का आरोप लगाते हुए एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, स्थानीय सांसद और शहर के चारों विधायकों की निष्क्रियता के विरोध में उनका संयुक्त पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने पुरजोर मांग की है कि शासन तुरंत अपराधों पर अंकुश लगाए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए।
इस विरोध प्रदर्शन और आंदोलन में मुख्य रूप से शहर महामंत्री सुशांत डे, दीपक चौबे, राज देवांगन, प्रीति सोनी, सागर तांडी, ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत, कमल धतलहरे, ओम श्रीवास, देवकी क्षत्रिय, शहनाज बेगम, सुधीर बंजारे, जीवन सागर, बास्टो बेहरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां
- अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- अवैध ड्रग्स एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 1 कट्टा और स्कूटी जब्त
- गरियाबंद के शिक्षा जगत को बड़ी उपलब्धि: ओमेश्वरी साहू और अनिल अवस्थी राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे अलंकृत
- शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
- चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तयात कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियां, संतोषी को मानिकपुर और सुरेंद्र को शहपुरा की कमान






