रायपुर। शहर में सूखे नशे पर लगाम कसने के लिए रायपुर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एक व्यापक और सख्त अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला की अगवानी में एण्टी क्राइम व साइबर यूनिट तथा औषधि निरीक्षकों की टीम ने 36 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर टेस्ट परचेसिंग के जरिए औचक जांच की।
इस कार्रवाई के दौरान डी.डी. नगर स्थित मां दुर्गा मेडिकोज, गुढ़ियारी के आयुष मेडिकल, तथा खमतराई थाना क्षेत्र के विश्वास मेडिकल और उदय मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ये संचालक नियमों की अनदेखी कर बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के प्रतिबंधित नशीली दवाएं (प्रेगाबालिन कैप्सूल और रेक्सकॉफ डीएक्स सिरप) बेच रहे थे। पुलिस और औषधि विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए औषधि व प्रसाधन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चारों मेडिकल स्टोर्स को सील कर दिया है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाले विक्रेताओं पर आगे भी इसी तरह का कड़ा प्रहार जारी रहेगा।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त एडवांस में जारी करने का बड़ा फैसला
- रक्षाबंधन पर Lions Club SMILE और गुलदस्ता फाउंडेशन ने पुलिसकर्मियों को बांधी सम्मान की राखी
- इंदौर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी देशी पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार
- बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के पाठ, ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी
- मोबाइल लुटेरी गैंग का पर्दाफाश, 12 घंटे में 4 बदमाश गिरफ्तार
- 51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान
- लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
- सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त
