रतलाम। थाना बिलपांक क्षेत्र अंतर्गत बड़नगर से लौट रहे सराफा व्यापारी अर्पित चोरड़िया के साथ हुई करोडों रुपये के आभूषणों की डकैती का रतलाम पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया 4.167 किलोग्राम सोना और 4.047 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई है, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹5.5 करोड़ है।
बस में मारपीट कर दिया था वारदात को अंजाम
13 अगस्त की रात बड़नगर से बस द्वारा रतलाम लौट रहे व्यापारी अर्पित चोरड़िया से उमरथाना फंटा के पास बदमाशों ने गहनों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और बैग लेकर फरार हो गए। मामले में थाना बिलपांक में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
300 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर टीम से मिली सफलता
एसपी रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने बड़नगर से रतलाम तक 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। 15 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिम्मतगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 आरोपियों को धर दबोचा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
(रिपोर्ट: कुश मेहता, रतलाम – Policewala News)
Trending
- हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की
- तहसील साहू संघ प्रांगण में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां
- अन्नपूर्णा वेयर हाउस में वाहनों से बैटरी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- अवैध ड्रग्स एम.डी. ड्रग्स की तस्करी करने वाले 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
- क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 2 तस्कर गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 1 कट्टा और स्कूटी जब्त
- गरियाबंद के शिक्षा जगत को बड़ी उपलब्धि: ओमेश्वरी साहू और अनिल अवस्थी राज्य शिक्षक सम्मान से होंगे अलंकृत
- शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही
- चौकी निवार पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को दस्तयात कर परिजनों को किया सुपुर्द परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान







