माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल ,व्दारा दिनांक 01.01.25 से 30.11.25 तक“ मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा हैं!
जिसमे पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अति.पु.अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद अखलेश दाहिया द्वारा पाठशाला इंग्लिश मीडियम स्कूल बहोरीबंद मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के द्वारा विद्यार्थियों को गुड टच – बैड टच की जानकारी दी गई एवं सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, सायबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के दुष्परिणाम एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 एंव नजदीकी पुलिस थाना पर तत्काल संपर्क करने की जानकारी दी। साथ ही थाना प्रभारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुये कहा कि जब भी आपके साथ कोई किसी भी प्रकार की घटना के लिए दुस्साहस करता है तो तत्काल विरोध करें।यदि रास्ते मे,बाजार मे वाहन मैं कोई छेड़छाड़ करता है तो तत्काल शोर मचाये, आसपास के लोगो को बताये।घटना को दबाए नही ताकि समय रहते उनके नापाक हौसलों को पस्त किया जा सके और उन्हे सालाखो के पीछे भेजा जा सके । स्टाफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
जितेंद्र मिश्रा
Trending
- थाना माधवनगर पुलिस का खुलासा, चंद घंटों में लूट के 02 आरोपी माल सहित गिरफ्तार
- बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही मोटरसायकल सहित तीन आरोपी धराये
- शहडोल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह: महात्मा गांधी स्टेडियम में कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने फहराया तिरंगा, गिनाईं जिले की विकास उपलब्धियां
- जहां गूंजा ‘भारत माता की जय’, वहीं ‘हर-हर महादेव’ से गुंजायमान हुआ भूतेश्वरनाथ धाम
- सतना में हर्ष और उल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
- संभागीय परिवहन उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडला जिले के उदयपुर कस्बे के विद्यालयों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण सरपंच – उपसरपंच साहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
- कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत आयोजित विशेष भोज में छात्रों के साथ भोजन किया
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना ढीमरखेड़ा परिसर में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।







