महिला तस्कर से 16 किलो गांजा जब्त, रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विजन के तहत पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रावणभाठा मैदान (भाठागांव बस स्टैण्ड) के पास घेराबंदी कर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर पूजा देवी सोनकर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान आरोपिया के पास से 16.434 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 8,21,700 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में सामने आया कि वह इस खेप को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश में खपाने की फिराक में थी।
इस पूरी कार्रवाई को अति. पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहा. पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई और उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे सहित टिकरापारा स्टाफ ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त श्री संदीप कुमार पटेल ने साफ किया है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह निर्णायक जंग आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- नवरात्रि के 10 दिनों तक मांस, मुर्गा और अंडे की दुकानें बंद रखने की मांग
- नीमचपुलिस उप महानिरीक्षक निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण
- रायपुर: 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ दो महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।
- ऑनलाइन सट्टा पैनल संचालित करने वाला मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार।
- भादवामाता मंदिर की दानपेटी खुली: 18 लाख से अधिक की चढ़ावा राशि निकली, बैंक और सोसाइटी अमले ने की गिनती।
- गांजा तस्कर विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में
- बहोरीबंद SDM पर चार पटवारियों को कार्यालय में रोकने और जबरन स्वामित्व योजना का काम कराने के गंभीर आरोप
- धमतरी में ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी करने वाले महाराष्ट्र के पति-पत्नी गिरफ्तार।







