चिरमिरी – एमसीबी जिले के चिरमिरी स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक पत्थलगांव व  सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन द्वारा बिल का विरोध कर इसे पास नहीं होने देना देश की महिलाओं के साथ धोखा है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि  कांग्रेस ने हमेशा महिला सशक्तिकरण की बात तो की लेकिन जब 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अवसर आया तो उन्होंने इसका विरोध किया।

उनका कहना था कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण बिल लेकर आई थी जिससे देशभर की महिलाओं को सीधा लाभ मिलता।उन्होंने आगे कहा कि यदि यह बिल पास हो जाता तो संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक अवसर मिलते।लेकिन विपक्ष के रवैये के कारण यह संभव नहीं हो सका।इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश देखा गया। वहीं राजनीतिक गलियारों में महिला आरक्षण बिल को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब यह देखना होगा कि भविष्य में इस मुद्दे पर क्या सहमति बनती है और महिलाओं को आरक्षण का लाभ कब तक मिल पाता है , उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर मौजूद रहे ।

 

योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला ब्यूरो चीफ कोरिया एमसीबी

Leave A Reply