Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा
  • घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
  • बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल
  • नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम
  • शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव
  • अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें
  •  परमेश्वर ताल पर जल विहार के लिए तैयार श्री लक्ष्मण जी मंदिर छोटे भाई से मिलने आएंगे भगवान रघुनाथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मनेंद्रगढ़ में गूंजा तिरंगे का गौरव, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
क्षेत्रीय खबर

मनेंद्रगढ़ में गूंजा तिरंगे का गौरव, हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

PolicewalaBy PolicewalaAugust 12, 2026No Comments8 Views
WhatsApp Image 2026 08 12 at 14.37.23

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े व एसपी रत्ना सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक हुए शामिल

 

एमसीबी – मनेंद्रगढ़ –  

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के जोश और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर इस यात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

खेड़िया तिराहे से शुरू हुई यात्रा

 

तिरंगा यात्रा की शुरुआत खेड़िया तिराहे से हुई। यहां स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को नमन किया और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया।WhatsApp Image 2026 08 12 at 14.37.26

 

बच्चों में दिखा खास उत्साह

 

तिरंगा यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी रही। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों और नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। पूरे शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश भी दिया।

 

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

तिरंगा यात्रा का समापन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में हुआ। यहां आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत की आजादी लाखों वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। अनेक ऐसे क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी रहे, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज नहीं हो सका, लेकिन उनके संघर्ष और बलिदान ने देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।WhatsApp Image 2026 08 12 at 14.37.26 1

 

‘हर घर तिरंगा’ राष्ट्र सम्मान का अभियान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्षों तक अंग्रेजी शासन ने भारत के संसाधनों, संस्कृति और विकास को प्रभावित किया, लेकिन देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। 15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जिसे प्रत्येक भारतीय को गर्व और सम्मान के साथ याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अभियान है। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने, संविधान का पालन करने और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

 

युवाओं से देश निर्माण में योगदान की अपील

मंत्री ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेंगे तो भारत विश्व में और अधिक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की।

 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

 

भव्य तिरंगा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखी गई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। मनेंद्रगढ़ में आयोजित यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान का संदेश देती नजर आई। हजारों लोगों की सहभागिता ने यह साबित किया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, सम्मान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

शासकीय आईटीआई सतना में 24 सितंबर को कैंपस ड्राइव

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.25.30

अवैध भरमार बंदूक बनाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.22.12

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 145 आवेदकों की समस्यायें

September 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,281
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026890
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026787
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026745
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32 Policewala

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

By PolicewalaSeptember 22, 2026140

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया रपुरा में जनचौपाल व प्रशासनिक शिविर, शहपुरा में रात्रि विश्राम;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.55.32

बाइक के सामने अचानक आई भैंस, अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार; दो बच्चे समेत तीन घायल

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 20.08.28

नव पदस्थ थाना प्रभारी वासुदेव परगनिहा के नशे के खिलाफ सख्त कदम

September 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.39.32

250 बाइकों पर 500 प्रतिभागियों के साथ डिंडौरी पहुंची ‘संकल्प सेवा’ यात्रा

September 22, 2026
WhatsApp Image 2026 09 22 at 19.50.57 1

घर में घुसकर परिवार से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Visitors
1899928
This Month : 45303
This Year : 471845
Total Users : 1474165
Views Today : 286
Total views : 6138361
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-23
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.