Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
  • थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान
  • छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू
  • नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन
  • एक पेड़ मां के नाम
  • निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियो से मचा हड़कम्प अवैध शराब विक्रय एवं निर्माण के विरुद्ध निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई निवार पुलिस ने भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया एवं अवैध शराब 15 लीटर जब्
  • 25 लाख परिवारों तक पहुंच का लक्ष्य, शहपुरा में हिंदू संगठनों ने संगठन विस्तार को दी धार
  • कल विराजेंगे बप्पा, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ और हरित अमृतधारा का लिया संकल्प
Policewala

प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का संदेश, सामूहिक सहभागिता से स्वच्छ और हरित अमृतधारा का लिया संकल्प

PolicewalaBy PolicewalaMay 30, 2026No Comments9 Views
WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.30 1

 

अमृतधारा में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश: कलेक्टर एवं जिला अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, तथा ग्रामीणों ने किया श्रमदान

“एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान में लगे सिंदूर, जामुन, आंवला, कटहल, अमरूद और गुलमोहर के पौधे

हजारों पर्यटकों की पसंदीदा अमृतधारा से उठी स्वच्छता और हरियाली की अलख, प्रशासन और समाज ने मिलकर लिया जनसंकल्प

एमसीबी/30 मई 2026/ कल-कल बहते झरनों, घने जंगलों और मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के बीच शनिवार को अमृतधारा पर्यटन स्थल एक प्रेरणादायी जनआंदोलन का साक्षी बना। यहां कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता ग्राही समूह की महिलाओं, ग्रामीणों और पर्यटकों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत पौधरोपण कर प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.28

अक्सर छुट्टियों और पिकनिक के दौरान हजारों पर्यटक अमृतधारा पहुंचते हैं, लेकिन उनके द्वारा छोड़ा गया प्लास्टिक कचरा और अपशिष्ट इस प्राकृतिक धरोहर की सुंदरता को प्रभावित करता है। इसी चिंता को संवेदनशीलता के साथ समझते हुए प्रशासन ने सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया। अधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वयं झाड़ू उठाकर परिसर की सफाई की और लोगों को संदेश दिया कि प्रकृति केवल देखने की वस्तु नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रखने वाली धरोहर है। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब एक पेड़ माँ के नाम् अभियान के तहत सिंदूर, जामुन, आंवला, कटहल, अमरूद और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पौधरोपण का यह दृश्य प्रकृति, संस्कृति और भावनाओं के अद्भुत संगम के रूप में दिखाई दिया।

WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.29 1

अमृतधारा मंदिर समिति के पुजारी ने भी माइक के माध्यम से पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थल को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फैलाएं। इस दौरान कई पर्यटकों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लेकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया।

श्रमदान के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने सभी को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार, कचरा पृथक्करण और सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाए तो स्वच्छ और हरित समाज का सपना आसानी से साकार हो सकता है। अमृतधारा में हुआ यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनभागीदारी का मजबूत संदेश बनकर उभरा। इस पहल ने यह साबित किया कि जब प्रशासन और समाज साथ खड़े होते हैं, तब स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं रहते, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले लेते हैं।

WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.29

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम लिंगराज सिदार, जिला खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा, जनपद पंचायत सीईओ वैशाली सिंह, सहित समस्त जिला अधिकारी तथा जिला समन्वयक राजेश जैन, स्वच्छता ग्राही समूह की महिलाएं, स्थानीय ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में पर्यटक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.30 2

 

ईंधन बचाने की अनूठी पहलर: एक ही बस में अमृतधारा पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के नेतृत्व में किया श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और जनभागीदारी की अपील को आत्मसात करते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में प्रशासन ने एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम अलग-अलग वाहनों के बजाय एक ही बस में सवार होकर अमृतधारा पहुंची और वहां श्रमदान कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 05 30 at 20.39.30 1

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन-प्रशासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहलें, जैसे सामूहिक यात्रा कर ईंधन की बचत करना, श्रमदान करना और पौधरोपण करना, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकती हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अनावश्यक ईंधन खपत को कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छता एवं हरियाली के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अमृतधारा में आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, ईंधन संरक्षण और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मैदान में उतरकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। विशेष बात यह रही कि अधिकारियों द्वारा एक साथ बस में यात्रा कर यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत स्वयं के व्यवहार में बदलाव से होती है।

रिपोर्टर – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,278
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026882
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026785
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026737
Don't Miss
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b Policewala

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

By PolicewalaSeptember 13, 20262

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया रोजगार शिक्षा प्रशिक्षण के दूसरे दिन गतिविधियों के माध्यम से जेंडर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
33b3d98c 4dd2 4806 bf1b 5d1e292581ab

छिंदवाड़ा पुलिस एवं SDRF द्वारा कुकड़ीखापा में 150 फीट नीचे बहाव में फंसे नागपुर के 4 पर्यटकों का सफल रेस्क्यू

September 13, 2026
6e917ff9 1dee 4d6e b5a7 1ae72313cb88

नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

September 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
5d119806 c15a 470d 8337 851c9962333b

जेंडर समानता और बाल सुरक्षा पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

September 13, 2026
67c89bc5 cbfc 4b9f aab1 664657ef0d95

थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान

September 13, 2026
Visitors
1879650
This Month : 25025
This Year : 451567
Total Users : 1453887
Views Today : 4034
Total views : 6086046
Who's Online : 11
Server Time : 2026-09-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.