Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

August 24, 2026

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 19.57.36

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।

August 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान
  • लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।
  • मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल
  • ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई मोटर सायकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
  • विद्युत पोल तोड़ने के मामले में आरोपी नरेश यादव दोषमुक्त
  • दशरमन विद्यालय प्रभारी प्राचार्य रेखा नामदेव को वित्तीय अनियमितता के चलते प्रभारी प्राचार्य पद से हटाया
  • जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाये गये करंट से युवक की मृत्यु होने पर शव कुएं में छिपाने वाले आरोपी गिरफ्तार 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला पुलिस उज्जैन की विशाल जन-जागरूकता रैली , “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत 1200 से अधिक विद्यार्थियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया सक्रिय भाग, नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश।
Policewala

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में जिला पुलिस उज्जैन की विशाल जन-जागरूकता रैली , “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत 1200 से अधिक विद्यार्थियों सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया सक्रिय भाग, नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश।

PolicewalaBy PolicewalaJuly 20, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 07 20 at 7.51.12 PM

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित जन-जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत आज प्रातः 06:30 बजे जिला पुलिस उज्जैन द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, उज्जैन से एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक जनचेतना का वातावरण निर्मित करना था।

🔹रैली का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं, पुलिस विभाग, नगर निगम तथा अन्य शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने हाथों में जन-जागरूकता संबंधी तख्तियां, बैनर एवं संदेश-पटिकाएं लेकर “नशे से दूरी है जरूरी”, “स्वस्थ युवा – सशक्त भारत”, “नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो”, “नशा मुक्त युवा, सुरक्षित समाज” जैसे प्रेरणादायी नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह एवं जनभागीदारी अभियान की सफलता का प्रमुख आकर्षण रही।

▪️इस अवसर पर विधायक श्री अनिल कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पुलिस अधीक्षक उज्जैन, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध जनजागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता ही समाज को इस गंभीर सामाजिक बुराई से मुक्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया।

जन-जागरूकता रैली पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर घास मंडी चौराहा, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, ऑफिसर्स कॉलोनी एवं एलआईसी तिराहा होते हुए पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा मार्ग में उपस्थित नागरिकों से नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को इस बुराई से बचाने का आह्वान किया गया। कई स्थानों पर नागरिकों ने रैली का स्वागत करते हुए अभियान के प्रति अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

▪️रैली के समापन अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम ने अभियान को और अधिक प्रभावी एवं प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया।

🔹जिला पुलिस उज्जैन द्वारा अभियान के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर एवं भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की खुशहाली, सामाजिक समरसता, कानून-व्यवस्था तथा राष्ट्र के विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए नशे के विरुद्ध जागरूकता, जनसहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है।

🔹जिला पुलिस उज्जैन आम नागरिकों से अपील करती है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें, अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराएं तथा यदि कहीं भी मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भंडारण अथवा सेवन संबंधी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। जिला पुलिस उज्जैन समाज को नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ सतत कार्यरत है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी

WhatsApp Image 2026 07 20 at 7.51.13 PM

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

August 24, 2026

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
7b28dba1 e024 4fa4 a657 8ab0c1691893

मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल

August 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026774
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026620
Don't Miss

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

By PolicewalaAugust 24, 20262

फिरोजाबाद फिरोजाबाद में SSP आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 19.57.36

ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व पर बोहरा समाज द्वारा रविवार को नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड एवं रंगबाड़ी मोहल्ले से होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर संपन्न हुआ।

August 23, 2026
7b28dba1 e024 4fa4 a657 8ab0c1691893

मंडला में सरकारी पैसों का दुरुपयोग: टिकरिया में बनी-बनाई सड़क पर दोबारा सीसी रोड, घटिया निर्माण सामग्री का खेल

August 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

जनशिकायतों के निस्तारण के लिए SSP का विशेष अभियान

August 24, 2026

लसुडिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता

August 24, 2026
Visitors
1840150
This Month : 52620
This Year : 412067
Total Users : 1414387
Views Today : 1452
Total views : 5976485
Who's Online : 11
Server Time : 2026-08-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.