बिलासपुर- वार्ड नंबर 50 के पार्षद जय वाधवानी बोम बम यात्रा के लिए निकले। हर साल की तरह इस साल भी पार्षद द्वारा अपने साथियों हरिओम कश्यप, रामा गुप्ता, संजू राव, इंद्रजीत पासवान, अजय रजक, विनोद बरगाह, चिंटू, पार्षद प्रतिनिधि विजय यादव, मंडेल सिह वर्मा, हर प्रसाद धुरी, गजेंद्र सिंग, विजय साहू को साथ लेकर बिलासपुर से बाबा की नगरी बोल बम (बाबाधाम) के लिए रवाना हुवे। सभी ने बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है का नारा लगा भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रवाना हुवे।

बिलासपुर से बाबाधाम् की यात्रा लक्सरी बस में सुल्तानगंज तक उसके बाद जल उठा कर पैदल सभी श्रद्धालुओ द्वारा बाबा की नगरी 105 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे। पार्षद कार्यालय ने निकली इस कावर यात्रा स्वागत सत्यशिव तिवारी पार्षद जी के भाई लखन वाधवानी और शरद खैरवार मंडल अध्यक्ष मनीष गोली, राजा,रोहित खैरवार ने अपनी सभी टीम के सदस्यो के साथ ढोल-ताशे, आतिशबाजी और मिठाईयां बाँट कर आपकी यात्रा मंगलमय हो की शुभकामनाएं देते हुवे रवाना किया।

रिपोर्टर राजा जंक्यानी

Leave A Reply

Exit mobile version