Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त
  • वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान
  • एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस
  • १० वर्षीय मिहिर जग्यासी ने तबला वादन में प्रथम एवं अदिति नीरज जग्यासी ने गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव
  • छिंदवाड़ा _बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम, सब इंस्पेक्टर पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
  • तालाब के काम में मशीनों से काम
  • नशे के सौदागरों पर शहडोल पुलिस का बड़ा प्रहार: ब्यौहारी में 12.70 लाख का गांजा जब्त, ब्रेजा कार छोड़कर भागे तस्कर
  • फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण पर बवाल, बजरंग दल और विहिप की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - पहली ही बारिश में डूबा शहपुरा, नगर परिषद के दावों की खुली पोल
Policewala

पहली ही बारिश में डूबा शहपुरा, नगर परिषद के दावों की खुली पोल

PolicewalaBy PolicewalaMay 16, 2026No Comments1 Views
cd8530dd 8150 43d4 bfd4 f7716171ed38

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा नाली का पानी, अधूरा डिवाइडर बना हादसों की वजह

सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के सामने जलभराव से जनता बेहाल, लोगों ने कहा– “प्रशासन हादसे का कर रहा इंतजार”

शहपुरा। शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं शहपुरा नगर परिषद की व्यवस्थाओं की हकीकत भी उजागर कर दी। मानसून की पहली ही बारिश में पूरा नगर जलमग्न नजर आया। शहर के कई प्रमुख मार्गों, मोहल्लों और वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को घंटों तक गंदे पानी व कीचड़ के बीच आवागमन करना पड़ा। बारिश रुकने के कई घंटे बाद भी सड़कों पर पानी जमा रहा, जिससे नगर परिषद के दावों की पोल खुल गई।

नगर के वार्ड क्रमांक 1 डिंडोरी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने, चक्रवर्ती मोहल्ला, शहीद स्मारक क्षेत्र सहित कई इलाकों में हालात बेहद खराब रहे। कई जगहों पर नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। लोगों का कहना है कि हर वर्ष नगर परिषद बारिश से पहले जलनिकासी और सफाई व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन पहली बारिश में ही सारी तैयारियां धराशायी हो जाती हैं।

सेंट्रल बैंक के सामने सड़क बनी मुसीबत

नगर के मुख्य मार्ग पर सेंट्रल बैंक के सामने पिछले कई दिनों से जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद द्वारा न तो पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की गई और न ही सड़क सुधार का कार्य कराया गया। व्यस्त सड़क पर फैले कीचड़ और गंदे पानी के कारण पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालक हर दिन फिसलने और दुर्घटना के खतरे के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।

व्यापारियों ने बताया कि जलभराव के कारण ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है और दुकानों के सामने फैले कीचड़ से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि परिषद के अधिकारी केवल बैठकों और कागजी निरीक्षण तक सीमित हैं, जबकि जमीनी हालात बदहाल पड़े हैं।

अधूरा डिवाइडर बना दुर्घटनाओं का कारण

नगर में हाथी द्वार से बटौना तिराहा तक सड़क के बीच बनाए जा रहे डिवाइडर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। निर्माण कार्य के दौरान डाली गई मिट्टी बारिश में सड़क पर फैल गई, जिससे पूरे मार्ग में फिसलन की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते दो दिनों में करीब आधा सैकड़ा लोग फिसलकर सड़क पर गिर चुके हैं। इससे पहले भी यह डिवाइडर कई दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है।

लोगों का कहना है कि डिवाइडर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। बारिश के दौरान मिट्टी सड़क पर बहने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। खासकर रात के समय हालात और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के सामने बना “तालाब”

डिवाइडर निर्माण और खराब जलनिकासी व्यवस्था के कारण बैंक ऑफ इंडिया के सामने सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। यहां इतना पानी भर गया कि छोटी गाड़ियों के टायर तक डूब गए। पैदल चलने वाले लोगों को घुटनों तक पानी में उतरकर रास्ता पार करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही जलनिकासी और सड़क सुधार का कार्य नहीं हुआ तो आगामी बारिश में हालात और भयावह हो सकते हैं।

“क्या नगर परिषद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही?”

नागरिकों ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि परिषद केवल कागजों में विकास कार्य दिखाने में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता परेशान हो रही है।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो नगर परिषद के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है? यदि इसी तरह सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहा, तो किसी दिन बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,232
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026819
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026748
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b Policewala

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

By PolicewalaJune 27, 20263

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा। नगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
9aa48676 da4d 4148 be81 4bbc8edef0b6

एक शिक्षक के भरोसे 156 बच्चों का भविष्य, धिरवन कला स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेबस

June 27, 2026
WhatsApp Image 2026 06 27 at 18.55.23 1

१० वर्षीय मिहिर जग्यासी ने तबला वादन में प्रथम एवं अदिति नीरज जग्यासी ने गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

June 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
395ed3f6 0d7c 4168 bb21 7930224b275b

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर प्रशासन का शिकंजा, पोल कटिंग स्थल व तीन होटलों से पांच सिलेंडर जब्त

June 27, 2026
d3a36fc6 532c 4385 bd28 28e9a3bbddef

वैध सिक्कों से किनारा: शहपुरा में 1-2 रुपये के सिक्के लेने से कतरा रहे दुकानदार, उपभोक्ता परेशान

June 27, 2026
Visitors
1723188
This Month : 51053
This Year : 295105
Total Users : 1297425
Views Today : 4294
Total views : 5731575
Who's Online : 10
Server Time : 2026-06-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.