धमतरी: ‘सुशासन तिहार’ के सफल आयोजन हेतु एसपी ने ली समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ शासन के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। एसपी ने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए कार्यक्रम के दौरान विशेष पुलिस स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की शिकायतों का मौके पर समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी श्री मोनिका मरावी, डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी श्री विपिन रंगारी और डीपीओ श्री अजय सिंह सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था के साथ जनता में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- *उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन*
- *20 वर्षों से कार्यरत अनुभवी शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने की मांग, शिक्षक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।
- मुआर घाट में पटवा कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न
- प्रशासनिक सर्जरी, पटवारी और सचिव के स्थानांतरण आदेश जारी
- *वरिष्ठ अधिवक्ता व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष हुए 81 वें वर्ष में प्रवेश*
- मेरठ के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
- घटना स्थल पर जाँच हो गई आसान अपराध अनुसंधान को मिलेगा अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन







