धमतरी। आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए धमतरी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा, यातायात और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को शांत और सुरक्षित माहौल देने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अफवाह या संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए केंद्रों के भीतर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से होटलों, लॉज और बस स्टैंडों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों द्वारा परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया और ड्यूटी पर तैनात बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने परीक्षार्थियों और पालकों से नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
इस दौरान व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख अधिकारियों में धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पुलिस नोडल) श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर (सिविल नोडल) श्री पवन कुमार प्रेमी, नीट परीक्षा सिटी कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार विद्यार्थी और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी सहित अन्य थाना प्रभारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा: मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, 4 अपचारी बालक भी पकड़ाए
- सिवनी में पुलिस का नाइट कांबिंग ऑपरेशन, 103 वारंटी गिरफ्तार
- शनिवार एवं देवशयनी एकादशी पर रायपुर स्टेशन के हनुमान मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, संस्थापक कुबेर राठी के नेतृत्व में 12 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
- दो अलग-अलग कार्रवाई में 21.528 किलो अवैध गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
- चौकी निवार,थाना माधवनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो गुम बालको को चंद्र घंटो में ढूंढकर परिजनों चेहरे में लौटाई मुस्कान
- गर्भवती महिला आरक्षी आभा तिवारी ने दिखाई अदम्य वीरता: अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रेन हादसे में महिला यात्री को बचाने का किया प्रयास
- कलेक्टर निवास के सामने मौत का साया! शिकायतों की फाइलें बढ़ीं, लेकिन विभागों की नींद नहीं टूटी
- छिंदवाड़ा:कोचिंग सेंटर की आड़ में जुआं,SP स्क्वॉड ने मारी रेड,14 जुआरी धराए,1 लाख 33 हजार 120 नगद जप्त
