Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब
  • बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा
  • डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति
  • डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
  • देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन का उद्घाटन, नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी
  • धमतरी में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।
  • महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 27.590 किलो गांजा के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार।
  • बलौदाबाजार में सूने मकान से लाखों की चोरी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - दो साल पुराने लता साहू हत्याकांड का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA साक्ष्य से तीन आरोपी गिरफ्तार
Policewala

दो साल पुराने लता साहू हत्याकांड का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA साक्ष्य से तीन आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaOctober 2, 2026No Comments55 Views
dd5ce3ab 993f 4188 93a4 d9f1d1cbf4f9


रायपुर। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर नॉर्थ जोन पुलिस ने करीब दो वर्ष पुराने महिला हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 21 अगस्त 2024 को खमतराई थाना क्षेत्र में हुई लता साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के नाखूनों से सुरक्षित किए गए DNA साक्ष्य के वैज्ञानिक मिलान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में तथा DCP Crime स्मृति राजनाला और DCP North Zone दीपमाला कश्यप की लगातार समीक्षा में आगे बढ़ाई गई। ACP उरला पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना खमतराई एवं ACCU की टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों को जोड़ते हुए जांच की।
जांच के दौरान मृतिका के नाखूनों में मिले अज्ञात व्यक्ति के Biological Traces को घटना के समय सुरक्षित कराकर DNA प्रोफाइलिंग कराई गई थी। वर्ष 2026 में संदिग्धों की पहचान होने के बाद उनके DNA samples लेकर पुराने प्रोफाइल से वैज्ञानिक मिलान कराया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों का DNA मृतिका के नाखूनों से प्राप्त Biological Traces से मैच हुआ।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन तीनों आरोपी लता साहू के घर पर शराब पी रहे थे। शराब को लेकर विवाद और झूमाझटकी के दौरान राजू मंडल ने लता साहू का गला दबाया, जबकि मनहरण सारंग ने उसके दोनों हाथ और राजेश पाल ने पैर पकड़ रखे थे। संघर्ष के दौरान मृतिका ने आरोपियों को नोचने का प्रयास किया, जिससे उनके Biological Traces उसके नाखूनों में आने की बात सामने आई।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी घर में रखी नगदी, साड़ी और बाजारू पायल लेकर फरार हो गए। नगदी आपस में बांटने तथा अन्य सामान अपने पास रखने की जानकारी भी पूछताछ में सामने आई है। मामले में संबंधित वस्तुओं और अन्य साक्ष्यों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने मामले में मनहरण सारंग (33), राजेश पाल उर्फ चोटी उर्फ राजू (31) और राजू मंडल उर्फ बंगाली (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजू मंडल के विरुद्ध पूर्व में चोरी और हत्या सहित अपराध दर्ज हैं, जबकि मनहरण सारंग के विरुद्ध मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने और अवैध वसूली का अपराध दर्ज होना सामने आया है।
करीब दो वर्ष पुराने इस अज्ञात हत्याकांड में घटना के समय सुरक्षित किए गए वैज्ञानिक साक्ष्य को संरक्षित रखना जांच की अहम कड़ी साबित हुआ। DNA प्रोफाइलिंग, तकनीकी जांच, लगातार पूछताछ और पुराने प्रकरण की सतत समीक्षा के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
प्रकरण के निराकरण में थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल, थाना खमतराई की टीम तथा ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं ACCU के ASI नवरंग कश्यप ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़ने और विवेचना में विशेष योगदान दिया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

d6df71da 1786 45b4 bf2a 3d0910153d95

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,290
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026912
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026794
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026761
Don't Miss
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662 Policewala

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

By PolicewalaOctober 24, 20267

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उनकी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
1c6d0cd3 a090 454f bd74 220d56d61ff7

डिंडौरी के चार विकासखंडों में गूंजेगी जननायकों की गाथा, नृत्य-नाट्य से जीवंत होगी जनजातीय संस्कृति

October 24, 2026
9e7e0f21 3862 458f 8915 47577a2ac6eb

डिंडौरी में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता, विजेता पशुपालकों को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

October 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
52b828b5 ba39 4de5 9fd8 66bfb0b2c662

बहोरीबंद पुलिस द्वारा 38 वर्षीय गुमशुदा पुरुष को सकुशल किया दस्तयाब

October 24, 2026
7d506950 50e1 44e1 9bd4 fa4bd3f908e1

बहोरीबंद पुलिस ने गांजा विक्रय करने वाले दो लोगों को 01 किलो 264 ग्राम गांजे एवं मोटरसाइकिल सहित दबोचा

October 24, 2026
Visitors
1986744
This Month : 67969
This Year : 558661
Total Users : 1560981
Views Today : 788
Total views : 6331677
Who's Online : 10
Server Time : 2026-10-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.