इंदौर

एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा मंदिर परिसर से हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना एरोड्रम पुलिस इंदौर ने पूर्व में घटना का पर्दाफाश करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का समान बरामद कर लिया था ,,फरार साथी की गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोन-01 इंदौर ने 10,000/- रूपये के ईनाम रखा,,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी एरोड्रम के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम का गठन किया ,,पुलिस गिरफ्तार आरोपी के साथी की तलाश कर रही थी ,,पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी मंदिर में हुई चोरी के आरोपी तीन युवक चोरी का सामान बेचने धार रोड़ होते हुऐ इंदौर आ रहे है,, मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान धार रोड़ पर पहुंची जहां पर तीन व्यक्ति खड़े हुऐ दिखे ,,जो पुलिस को देखकर अपनी मोटर साइकिल से सुपर कोरीडोर पर भागने लगे,, पुलिस ने उक्त व्यक्तियों का पीछा किया ,, आरोपी सुपर कोरिडोर से छोटा बांगडदा सर्विस रोड की और तेज गति से भागने के प्रयास में मोटरसाइकिल स्लिप हो गई औरउक्त आरोपी गिरकर घायल हो गये ,,पुलिस ने तलाशी लेने पर मूर्ति व सामान के बारे मे सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने जैन मंदिर नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा इंदौर से स्वयं के पास रखी चाँदी व अष्टधातु की वस्तुएँ जैन मंदिर नवग्रह जिनालय मंदिर से चोरी करना बताया,,आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट, नकबजनी के गुजरात, छत्तीसगढ, हरियाणा, पश्चिम बंगाल व मध्यप्रदेश में अपराध दर्ज है,, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी1.ललित चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी काटकूट फाटा थाना बड़वाह खरगोन
2.विशाल केवट उम्र 26 वर्ष निवासी आमपुरा तह महेश्वर खरगोन
3.ओमप्रकाश चौहान उम्र 21 साल निवासी जगतपुरा बड़वाह खरगोन
4.गीता बाई उम्र 55 साल निवासी ग्राम मोरुद इंदौर गिरफ्तार कर चुकी है इस प्रकरण में सराहनीय भूमिकाः-थाना प्रभारी एरोड्रम निरी. वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरी देवेन्द्र मरकाम, उनि. सुरेन्द्र सिंह मेहता, आरती राजपूत ओर साथियों की अहम भूमिका रही।

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply